नोएडा में 15 हज़ार करोड़ के जीएसटी फ्रॉड मामले में 3 और गिरफ्तार, अब तक 18 पकडे गए
नोएडा । गौतम बुद्ध नगर में 15 हजार करोड़ के जीएससी फ्रॉड में अब तक 15 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। रविवार को नोएडा के सेक्टर 20 थाना पुलिस ने तीन और लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया है। अब कुल पकड़े गए लोगों की संख्या 18 हो चुकी है। गिरफ्तारियां और भी बढ़ने […]
नोएडा । गौतम बुद्ध नगर में 15 हजार करोड़ के जीएससी फ्रॉड में अब तक 15 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। रविवार को नोएडा के सेक्टर 20 थाना पुलिस ने तीन और लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया है। अब कुल पकड़े गए लोगों की संख्या 18 हो चुकी है। गिरफ्तारियां और भी बढ़ने की उम्मीद है।
नोएडा के थाना सेक्टर 20 पुलिस ने फर्जी जीएसटी फर्म चलाकर करोड़ों रूपयों की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के 3 शातिर अपराधी अमित उर्फ मोंटी उर्फ मोंटू, अजय उर्फ मिंटू और महेश को सेक्टर 11 रोहिणी दिल्ली बालाजी मंदिर के पास से गिरफ्तार किया है।
ये भी पढ़ें नोएडा में अवैध संबंधों के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, महिला और उसके भाइयों से हुआ था विवादइनके कब्जे से 6 टैक्स इनवॉइस दस्तावेज, 7 मोबाइल फोन फर्जी, 3 आधार कार्ड एवं 2 कार बरामद की गई है।
पूछताछ पर इन लोगों ने बताया कि तीनों ने अपने अन्य साथियों (जो पूर्व में 15 साथी थाना सेक्टर 20 पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जा चुके है) के साथ मिलकर अज्ञात व्यक्तियों की पैन कार्ड पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर फर्म तैयार करके इन फर्मों की फर्जी टैक्स इनवॉइस बनाकर सरकार को मिलने वाले राजस्व/आईटीसी के धन की चोरी की है।
यदि कोई पुलिस में शिकायत भी करता है तो सिम फर्जी होने के कारण ये बच जाते थे। गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों द्वारा पिछले पांच वर्षाे से फर्जी जीएसटी बिलिंग से प्राप्त रूपयों को लाने व ले जाने के एजेन्ट के रूप में कार्य करते थे।
सभी पूरे एनसीआर व हरियाणा क्षेत्र में रूपयों के लेन- देन का कार्य करते थे। गिरफ्तार आरोपियों द्वारा फर्जी बिलिंग की जाती थी और यह गैंग सेल्स मैनेजर के रूप में अपना जाल रोहिणी से लेकर सिरसा हरियाणा तक फैला रखा था।
पकड़े गए आरोपी पासे लाने व ले-जाने का कार्य करते थे, जिस कारण ये अपने ठिकानों से बाहर ही मूवमेन्ट पर रहते थे, इसलिये ये बच जाते थे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां