नोएडा में जीएसटी स्कैम से जुड़े 3 और गिरफ्तार, 12 पहले ही अरेस्ट
नोएडा। फर्जी डेटाबेस के जरिए फर्जी फर्म, जीएसटी नंबर सहित बनाकर सरकार को हजारों करोड़ के राजस्व का नुकसान पहुंचा रहे गिरोह पकड़े जाने के बाद तफ्तीश में नये-नये खुलासे हो रहे हैं। पुलिस गिरोह के मास्टरमाइंड सहित 12 लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। शुक्रवार को पुलिस ने 3 अन्य लोगों को गिरफ्तार […]
नोएडा। फर्जी डेटाबेस के जरिए फर्जी फर्म, जीएसटी नंबर सहित बनाकर सरकार को हजारों करोड़ के राजस्व का नुकसान पहुंचा रहे गिरोह पकड़े जाने के बाद तफ्तीश में नये-नये खुलासे हो रहे हैं। पुलिस गिरोह के मास्टरमाइंड सहित 12 लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। शुक्रवार को पुलिस ने 3 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने इनके पास से 3 मोबाइल फोन, डीएल, पैन कार्ड, 2 आधार कार्ड, फर्जी टैक्स इनवॉइस दस्तावेज, 6 जीएसटी फर्म के ऑनलाइन दस्तावेज, 2 लग्जरी कार और 42,000 रुपये नकद बरामद किए हैं।
ये भी पढ़ें ग्रेटर नोएडा में ग्रामीणों ने नगाड़ा बजाकर गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया स्वागतपुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना सेक्टर-20 पुलिस ने इलेक्ट्रानिक सर्विलांस, बीट पुलिसिंग व लोकल इनपुट्स से मिली गोपनीय सूचना के माध्यम से फर्जी जीएसटी फर्म के गिरोह के तीन अन्य शातिर को पकड़ा। अपराधी अतुल गुप्ता, सुमित गर्ग उर्फ चाचा, मनन को एक्सप्रेसवे की तरफ जाते हुए कनेक्टेड रोड से गिरफ्तार किया गया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां