ग्राम विकास अधिकारी एवं समाज कल्याण पर्यवेक्षक की प्रतियोगी परीक्षा में नकल करते 4 गिरफ्तार
नोएडा । उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की सम्मिलित ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी एवं समाज कल्याण पर्यवेक्षक (सामान्य चयन) प्रतियोगी परीक्षा 2018 के लिए हुई परीक्षा में विभिन्न जगहों पर नकल करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने […]
नोएडा । उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की सम्मिलित ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी एवं समाज कल्याण पर्यवेक्षक (सामान्य चयन) प्रतियोगी परीक्षा 2018 के लिए हुई परीक्षा में विभिन्न जगहों पर नकल करते हुए 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, एवं समाज कल्याण पर्यवेक्षक (सामान्य चयन) की प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसमें थाना कासना क्षेत्र के अंतर्गत ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल सिरसा में 2 परीक्षार्थी अजय कुमार पुत्र देवेंद्र सिंह निवासी मना गढ़ी बाजना देहात जनपद मथुरा, पवन कुमार पुत्र बच्चू सिंह निवासी जावरा थाना माट जनपद मथुरा को नकल करते हुए गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि थाना बीटा-2 क्षेत्र के जेपी इंटरनेशनल स्कूल ओमेगा-2 में चल रही परीक्षा में सचिन कुमार पुत्र देवेंद्र शर्मा को नकल करते हुए पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के भवानी शंकर इंटर कॉलेज में चल रही परीक्षा में नरेश पुत्र रमेश निवासी रायपुर हुस्वा गढी निवासी जनपद मथुरा को नकल करते हुए गिरफ्तार किया गया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां