नोएडा की सड़कों पर चलेंगी 50 इलेक्ट्रिक बसें,बनाए जाएंगे 103 बस स्टाप
नोएडा। नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एनएमआरसी) की तरफ से सिटी बस सेवा के लिए 50 फीडर बस का संचालन किया जाएगा। 25-25 करके दो बार में बस खरीदी जाएंगी। ये सारी बसें इलेक्ट्रानिक होगी। 25 बस पीपीपी मॉडल और 25 के लिए टेंडर जारी किए जाएंगे। इनका संचालन एक ही कंपनी करेगी। अगस्त से इन […]
नोएडा। नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एनएमआरसी) की तरफ से सिटी बस सेवा के लिए 50 फीडर बस का संचालन किया जाएगा। 25-25 करके दो बार में बस खरीदी जाएंगी। ये सारी बसें इलेक्ट्रानिक होगी। 25 बस पीपीपी मॉडल और 25 के लिए टेंडर जारी किए जाएंगे। इनका संचालन एक ही कंपनी करेगी। अगस्त से इन बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। नोएडा ग्रेटर नोएडा में सिटी बस संचालन के लिए 103 बस शेल्टर तैयार करने की योजना है। इसमें 56 बस शेल्टर नोएडा और 47 ग्रेटर नोएडा में बनाया जाएगा।
सीईओ रितु माहेश्वरी ने बताया कि बस के संचालन के लिए इंटरनल रूट फाइनल किए जा चुके है। जैसे- जैसे मुसाफिरों की संख्या बढ़ेगी वैसे बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इससे पहले एक कंपनी का चयन लगभग पूरा किया जा चुका था। लेकिन तकनीकी रूप से एलिज्बल नहीं होने पर टेंडर निरस्त कर दिए गए। इसके लिए नए सिरे से पीपीपी मॉडल के आधार पर टेंडर जारी किए जाएंगे।
यहां चलाई जाने वाले सभी बस छोटी यानी 24 सीट की होंगी। ये बस मेट्रो फीडर का काम भी करेंगी। 3 किमी से अधिक सफर तय करने के लिए मुसाफिर को 15 रुपए , 10 किमी के लिए 35 रुपए , 15 किमी के लिए 45 देने होंगे। यानी 15 किमी के बाद प्रति किमी 5 रुपए की दर से लिया जाएगा। हालांकि ये दर अभी प्रस्तावित है। इनको फाइनल किया जा सकता है। इससे पहले भी सिटी बस सेवा नोएडा और ग्रेटरनोएडा में चलती थी। इनका संचालन भी एनएमआरसी एक कंपनी से करवा रही थी। लेकिन घाटा होने की वजह से कंपनी के साथ कांट्रैक्ट को समाप्त कर दिया गया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां