नोएडा में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे 92 वर्षीय कैदी की संदिग्ध अवस्था में मौत
नोएडा। जनपद गौतमबुद्ध नगर के लुक्सर जेल में बंद एक 92 वर्षीय कैदी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लुक्सर जेल के अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि रामटेक पुत्र बलजीत उम्र 92 वर्ष को जनपद गाजियाबाद में हुई […]
नोएडा। जनपद गौतमबुद्ध नगर के लुक्सर जेल में बंद एक 92 वर्षीय कैदी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
लुक्सर जेल के अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि रामटेक पुत्र बलजीत उम्र 92 वर्ष को जनपद गाजियाबाद में हुई एक हत्या के मुकदमे में आजीवन कारावास की सजा हुई थी। उसे जनपद गौतमबुद्ध नगर के लुक्सर जेल में निरुद्ध किया गया था। उन्होंने बताया कि सोमवार को उसकी अचानक तबीयत खराब हुई तथा उसे गंभीर हालत में ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वह पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें डीजीसीए ने दिया नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को लाइसेंस, जल्द शुरू होंगी देश-दुनिया की उड़ानें उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जेल सुपरिटेंडेंट ने बताया की विधि अनुसार इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां