नोएडा प्राधिकरण के खाते से 3.80 करोड़ निकालने के मामले में अब्दुल खादर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

On

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के खाते से 3 करोड़ 80 लाख रुपए निकालने के मामले में पुलिस ने कई अभियुक्तों की पहचान की है। एक अभियुक्त अब्दुल खादर को पुलिस ने कल गिरफ्तार किया था। आज उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से न्यायालय ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया […]

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के खाते से 3 करोड़ 80 लाख रुपए निकालने के मामले में पुलिस ने कई अभियुक्तों की पहचान की है। एक अभियुक्त अब्दुल खादर को पुलिस ने कल गिरफ्तार किया था। आज उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से न्यायालय ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

नोएडा पुलिस के अधिकारियों के अनुसार उसे पूछताछ के दौरान पता चला है कि गिरोह का मास्टरमाइंड मनु पोला है। इस गैंग में राजेश, अब्दुल खादर सहित कई लोग शामिल हैं। पुलिस के अधिकारियों के अनुसार इस गैंग में कुछ और लोग शामिल हैं उनके भी नाम का जल्द खुलासा किया जाएगा। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार अब्दुल खादर ने बताया कि मनु पोला ने उसे आई कार्ड, विजिटिंग कार्ड और मोहर आदि बनवा कर दिए थे।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट हाई सिक्योरिटी जोन में तब्दील, CM योगी आज करेंगे निजी अस्पताल का उद्घाटन ये भी पढ़ें  ग्रेटर नोएडा वेस्ट हाई सिक्योरिटी जोन में तब्दील, CM योगी आज करेंगे निजी अस्पताल का उद्घाटन

मनु ने ही उसे फर्जी कागजात देकर नोएडा प्राधिकरण की एफडी का खाता खोलने के लिए भेजा था। इसके लिए उसे 10 लाख रुपए मिलने थे। प्राधिकरण के अधिकारी बनकर अब्दुल ने बैंक में खाता खुलवाया। खाता खुलवाने के बाद उसने मैनेजर से एफडी बनाने को कहा। मैनेजर ने उसे 30 जून तक एफडी बनाने को कहा। उसने बैंक मैनेजर से ठेकेदारी के लिए तीन अलग-अलग नामों से खाते खुलवाए। उसने 23 जून को बैंक मैनेजर से 200 करोड़ खाते में आने की बात कही। राशि 26 जून को ट्रांसफर की गई। अब्दुल का कहना है कि मनु पोला व राजेश उसे जैसा बोलते थे वह वैसा ही काम करता था।

नोएडा में होली के दौरान दो सोसाइटियों में बवाल, मारपीट के वीडियो वायरल, 10 आरोपी गिरफ्तार ये भी पढ़ें  नोएडा में होली के दौरान दो सोसाइटियों में बवाल, मारपीट के वीडियो वायरल, 10 आरोपी गिरफ्तार

वहीं पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बैंक में 200 करोड़ रूपया जमा करने की जानकारी नोएडा प्राधिकरण के किन-किन लोगों के पास थी। बताया जाता है कि प्राधिकरण किसी भी बैंक में फिक्स डिपॉजिट करने से पहले फाइल पर मंजूरी लेता है। यह फाइल नीचे से ऊपर तक पहुंचती है। इन सभी स्तरों की जांच पुलिस के आला अधिकारी कर रहे हैं। पुलिस प्राधिकरण में लगे सीसीटीवी कैमरे की भी जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि ठग प्राधिकार के अंदर तक कैसे आए। प्राधिकरण में किसने आरोपियों की मदद की। बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस ने प्राधिकरण के चार अधिकारियों से भी पूछताछ की है।

ग्रेटर नोएडा में 29 मार्च को होगी समाजवादी समानता भाईचारा रैली, राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे संबोधित  ये भी पढ़ें  ग्रेटर नोएडा में 29 मार्च को होगी समाजवादी समानता भाईचारा रैली, राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे संबोधित

बताया जाता है कि इस ठगी को अंजाम देने के लिए देश के अलग-अलग स्थानों से 5 लोगों को नोएडा बुलाया गया था। पांचों आरोपियों को अलग-अलग काम बांटे गए थे। आरोपियों ने 200 करोड़ रुपए उड़ाने की पूरी साजिश रची थी। मास्टरमाइंड मनु पोला सभी को व्हाट्सएप से निर्देश देता था। अब्दुल खादर के पकड़े जाने की सूचना मिलने पर मनु फ्लाइट से कोलकाता भाग गया।

सूत्रों का कहना है कि अब्दुल ने खुद को हायर किए जाने की बात कही है। यह भी बताया जा रहा है कि अब्दुल और मनु पोला 4 वर्ष पहले किसी अन्य के जरिए पांडुचेरी में मिले थे। इसके बाद ये लोग ठगी के धंधे में एक साथ काम करने लगे।

इस घोटाले के खुलासे के बाद बैंक ऑफ इंडिया ने नोएडा प्राधिकरण के 196.2 करोड़ रुपया वापस कर दिया है। बैंक ने ठगी गई रकम को भी नोएडा प्राधिकरण को वापस करने का वादा किया है। बताया जाता है कि इस मामले में नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से भी चूक हुई है। ज्यादा ब्याज के लालच में अधिकारियों ने बैंक ऑफ इंडिया के सेक्टर- 62 स्थित खाते में फिक्स डिपॉजिट करवाने का निर्णय लिया था।

Views: 4

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका से भारत को मिली 30 दिन की छूट से कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट

  नई दिल्ली। पिछले सप्ताह इजरायल और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद कच्चे तेल की कीमतों में   अमेरिका...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
रूस से तेल खरीदने पर अमेरिका से भारत को मिली 30 दिन की छूट से कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट

अनिल अंबानी की रिलायंस पावर कंपनी से जुड़े ठिकानों पर ईडी की छापेमारी जारी

मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अनिल अंबानी की रिलायंस पावर कंपनी के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। फिलहाल 10...
Breaking News  मुख्य समाचार  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
अनिल अंबानी की रिलायंस पावर कंपनी से जुड़े ठिकानों पर ईडी की छापेमारी जारी

मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडर

मेरठ। मेरठ जिले के थाना हस्तिनापुर क्षेत्र के अंतर्गत गणेशपुर गांव में गुरुवार सुबह रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडर

ग्रेटर नोएडा: अखिलेश यादव की हुंकार, 29 मार्च को होगी समाजवादी समानता भाईचारा रैली

नोएडा । जनपद गौतमबुद्ध नगर में समाजवादी पार्टी (सपा) आगामी विधानसभा चुनाव की नींव रखने के लिए एक विशाल रैली...
Breaking News  दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा: अखिलेश यादव की हुंकार, 29 मार्च को होगी समाजवादी समानता भाईचारा रैली

प्रयागराज: होली के जश्न के बीच सीआरपीएफ जवान की कार को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के थरवई क्षेत्र में होली के दिन नशे का एक वीभत्स चेहरा सामने आया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज: होली के जश्न के बीच सीआरपीएफ जवान की कार को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश

मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडर

मेरठ। मेरठ जिले के थाना हस्तिनापुर क्षेत्र के अंतर्गत गणेशपुर गांव में गुरुवार सुबह रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में रिश्तों का शर्मनाक अंत, 17 साल के भतीजे ने चाची को मारी गोली; मवाना थाने में किया सरेंडर

प्रयागराज: होली के जश्न के बीच सीआरपीएफ जवान की कार को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के थरवई क्षेत्र में होली के दिन नशे का एक वीभत्स चेहरा सामने आया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
प्रयागराज: होली के जश्न के बीच सीआरपीएफ जवान की कार को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस

योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्र

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के किसानों को तकनीक से जोड़ने और खेती को सुगम बनाने के लिए...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्र

अमरोहा: बच्चा चोरी की अफवाह के बाद महिला से मारपीट, वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से एक बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना सामने आई है। यहाँ बच्चा चोरी की...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा: बच्चा चोरी की अफवाह के बाद महिला से मारपीट, वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं