नोएडा में बाइक बोट के निदेशकों के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज
नोएडा। लखनऊ के रहने वाले एक व्यक्ति ने ो थाना दादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बाइक टैक्सी चलाने के नाम पर गर्वित इन्नोवेटिव प्रमोटर्स लिमिटेड के सीएमडी और एजेंट ने उनसे 4,37,700 रूपए की ठगी कर ली है। थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक सुजीत उपाध्याय ने बताया कि लखनऊ के रहने वाले मुसद्दीक […]
नोएडा। लखनऊ के रहने वाले एक व्यक्ति ने ो थाना दादरी में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि बाइक टैक्सी चलाने के नाम पर गर्वित इन्नोवेटिव प्रमोटर्स लिमिटेड के सीएमडी और एजेंट ने उनसे 4,37,700 रूपए की ठगी कर ली है।
थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक सुजीत उपाध्याय ने बताया कि लखनऊ के रहने वाले मुसद्दीक आरिफ खान ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वर्ष 2018 में आलोक शुक्ला नामक व्यक्ति लखनऊ स्थित उनके आवास पर आया तथा उसने बाइक बोट कंपनी में बाइक सेवा प्रदान करने की योजना के बारे में बताया तथा कहा कि एक मुश्त धनराशि जमा करने पर उन्हें अच्छा लाभांश दिया जाएगा। उक्त व्यक्ति ने गर्वित इन्नोवेटिव प्रमोटर्स लिमिटेड कंपनी के सीएमडी संजय भाटी से फोन पर बात करवाई तथा स्कीम के बारे में बताया।
ये भी पढ़ें नोएडा: होली के दिन युवक की सरेआम हत्या, युवती समेत तीन गिरफ्तार, बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा मेंउसे बताया गया कि 4,34,700 रूपए निवेश करने पर प्रतिमा उसे मोटा लाभांश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पीड़ित का आरोप है कि उसने पैसे जमा करा दिए, लेकिन उन्हें लाभांश नहीं मिला। उन्होंने कंपनी के लोगों से संपर्क किया तो एजेंट आलोक शुक्ला ने बताया कि कंपनी की स्कीम बदल गई है।
ये भी पढ़ें नोएडा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस घूमधाम से मनाने की तैयारी, 9 मार्च को खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन आपका पैसा एक वर्ष में दोगुना करके दे दिया जाएगा। उसके एवज में कंपनी के लोगों ने उन्हें चेक भी दिया, जो बाद में बाउंस हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां