नोएडा में महिला समेत हथियारबंद बदमाशों ने इंजीनियर से कार, जेवरात व नकदी लूटी
नोएडा। नोएडा के सेक्टर-76 स्थित मार्केट से हथियारबंद एक महिला सहित चार बदमाशों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट करके उसकी क्रेटा कार, सोने की चेन, अंगूठी, मोबाइल फोन व नकदी सहित अन्य कीमती सामान लूट लिया। बदमाशों ने पीड़ित से मारपीट करके उसके पेटीएम अकाउंट का पासवर्ड ले लिया तथा उसके माध्यम से 50 […]
नोएडा। नोएडा के सेक्टर-76 स्थित मार्केट से हथियारबंद एक महिला सहित चार बदमाशों ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट करके उसकी क्रेटा कार, सोने की चेन, अंगूठी, मोबाइल फोन व नकदी सहित अन्य कीमती सामान लूट लिया।
बदमाशों ने पीड़ित से मारपीट करके उसके पेटीएम अकाउंट का पासवर्ड ले लिया तथा उसके माध्यम से 50 हजार रुपए अपने खाते में डलवा लिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन के पास अज्ञात बदमाशों ने एक महिला से उसका कीमती मोबाइल फोन लूट लिया। नोएडा शहर में सरेशाम लूट की हुई दोनें घटनाओं से लोगबाग दहशत में है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मामले की जांच के साथ ही बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
थाना सेक्टर-113 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अनमोल मित्तल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सेक्टर-76 स्थित आम्रपाली मार्केट में अपनी कार से देर रात को कुछ खाने-पीने के लिए आए थे, तभी एक अज्ञात महिला व तीन हथियारबंद पुरुष वहां पर आए। उन्होंने पीड़ित के साथ मारपीट कर उसकी कार में बैठ गए। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने पीड़ित की क्रेटा कार, आईफोन, सोने की चेन, सोने की अंगुठी, पर्स में 45 सौ रूपए नगद लूट लिया। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने हथियार के बल पर मारपीट करके उनका पेटीएम का पासवर्ड हासिल कर लिया तथा उसके सहायता से 50 हजार रुपए अपने खाते में डाल लिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि मार्केट में लगे सीसीटीवी कैमरे की सहायता से बदमाशों की तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़ें ग्रेटर नोएडा में ग्रामीणों ने नगाड़ा बजाकर गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया स्वागतवहीं लूट की एक अन्य घटना सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन के पास महिला के साथ हुई। थाना सेक्टर 49 के प्रभारी निरीक्षक संदीप चौधरी ने बताया कि सेक्टर 52 मेट्रो स्टेशन के पास से अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने आज एक महिला का कीमती मोबाइल फोन लूट लिया। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां