नोएडा में बार एसोसिएशन और सरकारी अधिवक्ता आमने-सामने, एक दूसरे पर आरोप
नोएडा। जनपद गौतमबुद्ध नगर न्यायालय में सोमवार को सरकारी वकील और एसोसिएशन के पदाधिकारियों के बीच जमकर मारपीट हुई। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने सरकारी अधिवक्ता सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है। वहीं सरकारी अधिवक्ता पक्ष का कहना है कि बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने […]
नोएडा। जनपद गौतमबुद्ध नगर न्यायालय में सोमवार को सरकारी वकील और एसोसिएशन के पदाधिकारियों के बीच जमकर मारपीट हुई। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने सरकारी अधिवक्ता सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है। वहीं सरकारी अधिवक्ता पक्ष का कहना है कि बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उनके साथ मारपीट की है।
थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालूराम चैधरी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके बार के सचिव नीरज तंवर एक मुकदमे की पैरवी में पॉस्को-प्रथम न्यायालय में गए थे। वहां पर सरकारी अधिवक्ता नीटू विश्नोई अपने चार-पांच अज्ञात साथियों के साथ खड़े थे, जैसे ही नीरज तंवर वहां पर पहुंचे और नीटू बिश्नोई से अपने मुकदमे के बारे में पूछा तो विश्नोई ने अपने साथियों के साथ उसके ऊपर हमला कर दिया।
उन्होंने लाल मिर्च का पाउडर निकालकर नीरज तंवर की आंख में झोंक दिया तथा उन्होंने अपने साथियों के साथ एक राय होकर उनके साथ मारपीट की तथा नीरज का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि इस घटना की सूचना पाकर काफी अधिवक्ता वहां पर पहुंचे तथा उन्होंने नीरज तंवर की जान बचाई। उन्होंने बताया कि अधिवक्ताओं ने सरकारी अधिवक्ता नीटू विश्नोई को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। अन्य आरोपी भाग गए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
वहीं नीटू के साथी वकील संग्राम सिंह ने एक वीडियो जारी कर अपनी जान को खतरा बताया है। उन्होंने दूसरे पक्ष के वकीलों और एक पुलिस अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाया है। संग्राम का आरोप है कि गैंगस्टर रणदीप भाटी और उसके गिरोह के बदमाशों के खिलाफ केस रद्द करने का दबाव बनाया जा रहा है। सरकारी अधिवक्ता पक्ष ने उच्चतम न्यायालय, उच्च न्यायालय, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री समेत अन्य को पत्र लिखकर इसकी शिकायत की है। आरोप है कि नीटू के खिलाफ दबाव में रिपोर्ट दर्ज कराई कराई गई है। जबकि हमला उन्हीं पर किया गया है।
ये भी पढ़ें नोएडा में SP की मासिक बैठक: अखिलेश यादव की समाजवादी समानता भाईचारा रैली 29 मार्च को दादरी मेंवहीं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालूराम चैधरी का कहना है कि नीटू विश्नोई के ऊपर कई गंभीर आरोप हैं। उसकी शिकायत बार एसोसिएशन द्वारा डीएम से की गई थी। इस कारण बार सचिव पर जानलेवा हमला किया गया है। कोर्ट में अधिवक्ताओं के दो पक्ष के बीच हुई मारपीट ने तरह-तरह की चर्चाएं शुरू कर दी है। कुछ अधिवक्ता इसे जाति वर्चस्व के एंगल से भी देख रहे हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां