नोएडा एयरपोर्ट पर बनेगा बड़ा रेलवे जंक्शन, यात्री और कार्गो को सीधी कनेक्टिविटी
ग्रेटर नोएडा। देश के सबसे बड़े हवाई अड्डे को रेलवे कनेक्टिविटी से जोड़ने की तैयारी जोरों पर चल रही है। जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यात्री और कार्गो के लिए रेलवे कनेक्टिविटी पर बहुत ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। एयरपोर्ट को दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन और दिल्ली-मुंबई रेल लाइन से कनेक्ट किया […]
ग्रेटर नोएडा। देश के सबसे बड़े हवाई अड्डे को रेलवे कनेक्टिविटी से जोड़ने की तैयारी जोरों पर चल रही है। जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से यात्री और कार्गो के लिए रेलवे कनेक्टिविटी पर बहुत ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है।
एयरपोर्ट को दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन और दिल्ली-मुंबई रेल लाइन से कनेक्ट किया जाएगा। साथ ही जेवर एयरपोर्ट पर एक बड़ा रेलवे जंक्शन बनाया जाएगा इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र ने रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष को एक पत्र लिखकर अपना प्रस्ताव भेजा है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने यह तय किया है कि दिल्ली कोलकाता रेल मार्ग के चोला रेलवे स्टेशन से और दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग में पलवल स्टेशन तक नोएडा एयरपोर्ट होते हुए एक कॉरिडोर बनाया जाएगा। यह दूरी करीब 47.6 किलोमीटर की होगी। इस कॉरिडोर में जेवर में बड़ा रेलवे स्टेशन बनाया जाएगा। इस स्टेशन के बनने से क्षेत्र को बहुत ज्यादा फायदा मिलेगा।
ये भी पढ़ें नोएडा में डीडीआरडब्ल्यूए ने प्राधिकरण एसीईओ संग की बैठक, समस्याओं के समाधान के लिए सौंपा ज्ञापन नया रेल मार्ग के बनने से यहां के निवासियों को दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, हरियाणा, राजस्थान समेत तमाम राज्यों को पहुंचना बेहद आसान हो जाएगा। दिल्ली-कोलकाता रेल मार्ग के समानांतर डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर भी है। चोला रेलवे स्टेशन के पास ये प्रस्तावित रेल मार्ग से जुड़ जाएंगे। इसका फायदा नोएडा एयरपोर्ट और उद्योगों को मिलेगा।
मुख्य सचिव ने अपने पत्र में यह भी जिक्र किया है कि नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पांच रनवे बनाए जा रहे हैं जिनमें से एक 2024 में शुरू हो जाएगा। हवाई अड्डे को सड़क संपर्क देने के लिए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से करीब 30 किलोमीटर के एक लिंक रोड का निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा किया जा रहा है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां