नोएडा में एनपीसीएल के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा, करंट लगने से हुई थी बछड़े की मौत
नोएडा। थाना बिसरख क्षेत्र के सेक्टर-3 के बी-ब्लॉक में 29 जून को बिजली का करंट लगने से एक बछड़े की हुई मौत के मामले में वहां के निवासियों ने नोएडा पावर कारपोरेशन लिमिटेड (एनपीसीएल) के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना की रिपोर्ट दर्जकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना बिसरख […]
नोएडा। थाना बिसरख क्षेत्र के सेक्टर-3 के बी-ब्लॉक में 29 जून को बिजली का करंट लगने से एक बछड़े की हुई मौत के मामले में वहां के निवासियों ने नोएडा पावर कारपोरेशन लिमिटेड (एनपीसीएल) के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना की रिपोर्ट दर्जकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर-3 के बी- ब्लॉक में 29 जून को एक बछड़े की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि 29 जून को बारिश हुई थी। बछड़ा सड़क किनारे जा रहा था, तभी एक गड्ढे में उसका पैर गया, और उसे बिजली का करंट लग गया। बाद में पता चला कि गड्ढे के नीचे से बिजली की नंगी तार डाली गई थी, जिसकी वजह से बछड़े को करंट लगा।
उन्होंने बताया कि इस मामले में वहां के निवासी शशि, शेखर कुमार, संजीव चैधरी, धर्म सिंह, नरेंद्र त्यागी, पवन त्यागी, नीलम यादव सहित कई लोगों ने संयुक्त रूप से थाने में आकर शिकायत की।
उन्होंने एनपीसीएल के अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि उनकी लापरवाही के चलते बछड़े को बिजली का करंट लगा तथा उसकी मौत हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में धारा 429 के तहत मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां