नोएडा में नाले में गिरी कार, बच्चे समेत 5 घायल, ड्राइवर मांगता रहा मदद, लोग वीडियो बनाने में व्यस्त
ग्रेटर नोएडा। यहां सोमवार को एक सड़क हादसा हो गया। सूरजपुर कोतवाली के तिलपता गोल चक्कर के पास तेज रफ्तार एक कार अनियंत्रित होकर नाले में जाकर गिर गई। कार में मौजूद लोगों को कार के शीशे तोड़कर जैसे-तैसे बाहर निकाला गया। इस हादसे में कोई भी जनहानि नहीं हुई है। क्रेन की मदद से […]
ग्रेटर नोएडा। यहां सोमवार को एक सड़क हादसा हो गया। सूरजपुर कोतवाली के तिलपता गोल चक्कर के पास तेज रफ्तार एक कार अनियंत्रित होकर नाले में जाकर गिर गई। कार में मौजूद लोगों को कार के शीशे तोड़कर जैसे-तैसे बाहर निकाला गया। इस हादसे में कोई भी जनहानि नहीं हुई है। क्रेन की मदद से नाले में फंसी हुई कार को बाहर निकाला गया।
दरअसल, जौनपुर के रहने वाले अमित अपने परिवार के साथ अपनी स्विफ्ट कार से दादरी की तरफ जा रहे थे। जैसे ही उनकी गाड़ी तिलपता गोल चक्कर के पास पहुंची। अचानक से अनियंत्रित हो गई और अनियंत्रित होने के बाद पास के नाले में गिर के फंस गई। गाड़ी में सवार सभी लोग उस गाड़ी के अंदर ही फंस गए। काफी देर तक चालक अंदर से हॉर्न बजाता रहा लेकिन आसपास मौजूद लोग लोगों को निकालने की जगह उसका वीडियो बनाने में जुटे रहे।
गाड़ी के नाले में गिरते ही चीख-पुकार मच गई। वह लोग मदद के लिए चिल्लाने लगे। काफी देर बाद कुछ लोगों ने हिम्मत की और गाड़ी के शीशे को तोड़ कर उन सभी लोगों को बाहर निकाला। गाड़ी में कुल 5 लोग सवार थे। दो लोगों को इसमें हल्की-फुल्की चोटें आई हैं।
सूरजपुर थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि करीब 2 बजे यह सड़क हादसा हुआ। जहां एक कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। गाड़ी में सवार 5 लोग सकुशल हैं। क्रेन की मदद से गाड़ी को नाले से बाहर निकाला जा रहा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां