नोएडा में युवक के आत्महत्या के मामले में पत्नी समेत 4 के खिलाफ मुकदमा
नोएडा। थाना सेक्टर-126 क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में रहने वाले प्रवेश वर्मा नामक युवक द्वारा 24 फरवरी को आत्महत्या करने के मामले में मृतक की मां ने उसकी पत्नी, पत्नी के दोस्त, बहन व मां के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा में मुकदमा दर्ज करवाया है। थाना सेक्टर-126 के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र […]
नोएडा। थाना सेक्टर-126 क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में रहने वाले प्रवेश वर्मा नामक युवक द्वारा 24 फरवरी को आत्महत्या करने के मामले में मृतक की मां ने उसकी पत्नी, पत्नी के दोस्त, बहन व मां के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा में मुकदमा दर्ज करवाया है।
थाना सेक्टर-126 के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर-128 के सुल्तानपुर गांव में रहने वाले प्रवेश वर्मा ने 24 फरवरी वर्ष 2023 को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में उनकी मां श्रीमती सीमा वर्मा ने थाने में मृतक की पत्नी तनु, उसके दोस्त यश वर्मा, तनु की मां पायल वर्मा और बहन रूबी के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धारा में मुकदमा दर्ज करवाया है।
ये भी पढ़ें नोएडा में अवैध संबंधों के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, महिला और उसके भाइयों से हुआ था विवादउन्होंने बताया कि पीड़िता का आरोप है कि उसके बेटे प्रवेश की पत्नी तनु के यश वर्मा नामक युवक से अवैध संबंध है। वह यश वर्मा के साथ शादी करने के लिए उसके बेटे को प्रताड़ित करती थी। इस वजह से उसने आत्महत्या किया है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां