नोएडा में विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, पति समेत 6 के खिलाफ मुकदमा
नोएडा। थाना दादरी में एक महिला ने अपने पति समेत 6 लोगों को नामित करते हुए मारपीट कर गाली-गलौज करने तथा अश्लील हरकत करने सहित विभिन्न धारा में मुकदमा दर्ज करवाया है। थाना दादरी के प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि दादरी के एक गांव में रहने वाले संजय की पत्नी ने थाने में रिपोर्ट […]
नोएडा। थाना दादरी में एक महिला ने अपने पति समेत 6 लोगों को नामित करते हुए मारपीट कर गाली-गलौज करने तथा अश्लील हरकत करने सहित विभिन्न धारा में मुकदमा दर्ज करवाया है।
थाना दादरी के प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि दादरी के एक गांव में रहने वाले संजय की पत्नी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी शादी वर्ष 2015 में हुई थी। पीड़िता के अनुसार 3 जुलाई वर्ष 2023 को उसके ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट कर बच्चों सहित घर से निकाल दिया।
पीड़िता के अनुसार 7 जुलाई को वह अपना सामान लेने के लिए अपनी ससुराल गई थी, तभी उसके पति संजय, देवर राज कुमार, सासु उर्मिला, ननंद प्रियंका ने उसके साथ गाली-गलौज कर धक्का-मुक्की की और उसका सामान देने से मना कर दिया।
पीड़िता का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग उसके ससुराल वालों की तरफ से मौके पर आ गए। उसके देवर राज कुमार, अतुल भाटी व मनीष ने उनके साथ भी अभद्रता की और अश्लील शब्दों का प्रयोग किया। उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां