नोएडा में परीक्षा दे रहे छात्र की कार का शीशा तोड़कर नकदी व कीमती सामान चोरी
नोएडा। थाना दनकौर क्षेत्र में स्थित एक कॉलेज में परीक्षा देने गए छात्र की कार का शीशा तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने उसमें रखी नकदी, मोबाइल फोन, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड आदि चोरी कर लिया। थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि किरण कुमार राजपूत निवासी नई दिल्ली ने थाने में रिपोर्ट […]
नोएडा। थाना दनकौर क्षेत्र में स्थित एक कॉलेज में परीक्षा देने गए छात्र की कार का शीशा तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने उसमें रखी नकदी, मोबाइल फोन, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड आदि चोरी कर लिया।
थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि किरण कुमार राजपूत निवासी नई दिल्ली ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह दनकौर स्थित प्रसन्नी देवी कॉलेज आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में परीक्षा देने के लिए आया था। उसने अपनी कार कॉलेज के बाहर खड़ी कर दी थी।
ये भी पढ़ें नोएडा में होली के दौरान दो सोसाइटियों में बवाल, मारपीट के वीडियो वायरल, 10 आरोपी गिरफ्तारजब वह परीक्षा देकर आया तो उसने देखा कि अज्ञात बदमाशों ने उसकी कार का शीशा तोड़कर, कार में रखा पर 6 क्रेडिट कार्ड, 4 डेबिट कार्ड, 5 हजार रुपए नकद तथा दो मोबाइल फोन आदि चोरी कर लिया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां