सीएम योगी ने किया ‘मोटो जीपी भारत’ 2023 के पहले टिकट का अनावरण, कहा- सफल संचालन ‘ब्रांड यूपी’ को बनाएगा मजबूत

On

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत की मेजबानी में पहली बार आयोजित होने जा रही विश्व की सबसे तेज मोटर बाइक रेस ‘मोटो जीपी’ 2023 के पहले रेस के पहले टिकट का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोटो जीपी विश्व की सबसे बड़ी, सबसे तेज और पुरानी बाइक रेसिंग प्रतियोगिता है। पहली बार भारत […]

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत की मेजबानी में पहली बार आयोजित होने जा रही विश्व की सबसे तेज मोटर बाइक रेस ‘मोटो जीपी’ 2023 के पहले रेस के पहले टिकट का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोटो जीपी विश्व की सबसे बड़ी, सबसे तेज और पुरानी बाइक रेसिंग प्रतियोगिता है। पहली बार भारत की मेजबानी में उत्तर प्रदेश में बुद्धा इंटरनेशनल सर्किट, ग्रेटर नोएडा में 22 सितम्बर से 24 सितम्बर 2023 तक हो रहे ‘मोटो जीपी’ का आयोजन गर्व और हर्ष का विषय है। निश्चित तौर पर यह नए भारत के नए उत्तर प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण और प्रतिष्ठित आयोजन होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया भर के युवाओं के बीच रोमांच से भरे इस ग्लोबल इंवेंट को लेकर उत्सुकता रहती है। यह दुनिया का पांचवां सबसे ज्यादा देखा जाने वाला इवेंट है। अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इसके लगभग 350 करोड़ बार वीडियो देखे जा चुके हैं।

पीएम मोदी का ममता सरकार पर हमला, 'राष्ट्रपति मुर्मु के अपमान के लिए टीएमसी को माफ नहीं करेगी बंगाल की जनता'  ये भी पढ़ें  पीएम मोदी का ममता सरकार पर हमला, 'राष्ट्रपति मुर्मु के अपमान के लिए टीएमसी को माफ नहीं करेगी बंगाल की जनता'

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मोटो जीपी भारत’ रेसिंग प्रतियोगिता का सफल संचालन वैश्विक स्तर पर ‘ब्रांड उत्तर प्रदेश’ को मजबूती से स्थापित करेगा। साथ ही, इस वर्ष यूरोप के बाहर पहली बार उत्तर प्रदेश में ‘मोटो ई-रेस’ का भी आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता प्रदेश की सफलता की गाथा में एक नया अध्याय जोड़ेगी।

बिहार: मुजफ्फरपुर में बेखौफ बदमाशों ने एसबीआई का एटीएम काटा, जांच में जुटी पुलिस ये भी पढ़ें  बिहार: मुजफ्फरपुर में बेखौफ बदमाशों ने एसबीआई का एटीएम काटा, जांच में जुटी पुलिस

उन्होंने यह भी कहा कि पिछली सरकारों के असहयोग और उदासीनता के कारण उत्तर प्रदेश में लायी गयी ‘फॉर्मूला वन रेस’ को मात्र एक बार आयोजित कराकर बन्द कर दिया गया था। यही कारण है कि इस रेस के आयोजक सीईओ कार्मेलो जब गत वर्ष मुझसे मिले थे, तब वे वर्ष 2023 में उत्तर प्रदेश में इस रेस के आयोजन को लेकर सशंकित थे। मैंने उन्हें उत्तर प्रदेश में इस रेस के आयोजन के सम्बन्ध में सरकार के पूर्ण सहयोग और सुरक्षा का भरोसा दिया था। टिकट अनावरण के मौके पर मुख्यमंत्री ने एक बार फिर मोटो जीपी की पूरी टीम को सुरक्षा और सुविधा का विश्वास दिलाया। उन्होंने कहा कि रेस के आयोजकों और प्रतिभागियों का उत्तर प्रदेश में प्रवास अत्यंत सुखद रहेगा।

दमोह: रंजिश में किसान पर कुल्हाड़ी से हमला, दो उंगलियां कटीं ये भी पढ़ें  दमोह: रंजिश में किसान पर कुल्हाड़ी से हमला, दो उंगलियां कटीं

मुख्यमंत्री ने हर्ष जताते हुए कहा कि मोटो जीपी के कुल सदस्य देशों में 12 देश जी-20 के सदस्त हैं। इसमें अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस और जापान भी शामिल हैं। वर्तमान में भारत जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है और जिस समय यह प्रतियोगिता आयोजित होगी, उसी समय जी-20 के राष्ट्राध्यक्ष नई दिल्ली में उपस्थित होंगे।

आयोजकों को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतियोगिता में प्रयोग होने वाली बाइक में 30 फीसद एथेनॉल का प्रयोग करना, सराहनीय है। यह कार्बन फुटप्रिंट को घटाने में सहायक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा एथेनॉल उत्पादक राज्य है। इस दृष्टि से भी इस ग्रैंड इवेंट का आयोजन महत्वपूर्ण है।

मोटो जीपी भारत रेसिंग से 276 ब्रांड जुड़ने पर हर्ष जताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इतने वृहद स्तर पर होने वाले इस रेस के आयोजन से उत्तर प्रदेश में लगभग एक हजार करोड़ रुपये की आर्थिक गतिविधि होने की संभावना है। साथ ही 05 हजार लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी सृजित होगा।

खास मौके पर ‘मोटो जीपी भारत 2023’ के आयोजनकर्ताओं ने विश्व प्रसिद्ध स्पेनिश राइडर इनिया बास्टियानिनी की ओर से एक हेलमेट मुख्यमंत्री को उपहार स्वरूप भेंट किया तो मुख्यमंत्री ने अपने हस्ताक्षर के साथ एक हेलमेट राइडर बास्टियानिनी को प्रेषित किया।

Views: 5

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे का 'महा-असर'; डॉ. संजीव बालियान ने संभाला मोर्चा, बोले- जो वादा किया, वो निभाऊंगा !

मुजफ्फरनगर। जनपद की समस्याओं पर 'रॉयल बुलेटिन' द्वारा छेड़ी गई मुहिम अब रंग लाने लगी है। नगर पालिका के भ्रष्टाचार...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे का 'महा-असर'; डॉ. संजीव बालियान ने संभाला मोर्चा, बोले- जो वादा किया, वो निभाऊंगा !

मुजफ्फरनगर में विकास के दावों का निकला दम, 'रॉयल बुलेटिन' के सर्वे में 1.5 लाख से अधिक लोगों ने खोला कच्चा चिट्ठा, शहरवासी है परेशान

मुजफ्फरनगर। जनपद में विकास का ढोल पीटने वाले जनप्रतिनिधियों और 'ट्रिपल इंजन' सरकार के दावों की हवा निकल गई है। ...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में  विकास के दावों का निकला दम, 'रॉयल बुलेटिन' के सर्वे में 1.5 लाख से अधिक लोगों ने खोला कच्चा चिट्ठा, शहरवासी है परेशान

मुज़फ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक का 'रिपोर्ट कार्ड': पौने 2 साल की परीक्षा में 'पास' या 'फेल'?

मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों के बाद मुजफ्फरनगर की सियासत में बड़ा बदलाव आया और कमान समाजवादी पार्टी के...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर के सांसद हरेंद्र मलिक का 'रिपोर्ट कार्ड': पौने 2 साल की परीक्षा में 'पास' या 'फेल'?

संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले से इंसानियत और ईमानदारी की एक ऐसी सुखद खबर सामने आई है, जिसने...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद अंतर्गत मझोला थाना क्षेत्र में रिश्तों और इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

उत्तर प्रदेश

हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति व अन्य को निर्देश दिया है कि वह आरएस कांट्रेक्टर्स...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना टूण्डला पुलिस टीम ने सोमवार को पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे मांगने पर पंप मालिक व कर्मचारी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना