नोएडा में फर्जी बैंक एनओसी से करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी, एक आरोपी गिरफ्तार

On

नोएडा। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेज और बैंक की फर्जी एनओसी बनाकर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को आज गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।
 
 
अपर पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम शैव्या गोयल ने बताया कि वर्ष 2024 में अशोक कुमार ने थाना  फेस -वन में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उन्हें एक प्रॉपर्टी खरीदना था। प्रॉपर्टी डीलर के माध्यम से उन्होंने जीशान अली, विशाल गुप्ता, जहीर अहमद आदि से बातचीत की। इन लोगों ने सेक्टर-6 के एफ- ब्लॉक में एक 796 वर्ग मीटर का प्लाट बेचने का सौदा किया। सौदा 12 करोड़ 50 लाख रुपए में 30 मार्च वर्ष 2023 को हुआ।
 
पीड़ित के अनुसार उसने विभिन्न बार में आरोपियों को 9 करोड़ 44 लाख 50 हजार रुपए दे दिया। आरोपियों ने उसे बैंक का फर्जी एनओसी दिखाकर यह कहा कि बैंक से लिया गया लोन चुका दिया गया है। पीड़ित के अनुसार बाद में जब उनके द्वारा खरीदे गए भूखंड पर नीलामी का नोटिस सरकारी संस्थान द्वारा लगाया गया तो उन्होंने बैंक में जाकर पता किया तो पता चला कि आरोपियों ने बैंक का फर्जी एनओसी उसे दे दिया था। इस मामले में बैंक के कुछ कर्मचारी भी मिले हुए थे।
 
 
उन्होंने बताया कि जब उन्होंने आरोपियों से बात की तो उन्होंने धमकी दी तथा कहा कि हम मीडिया से जुड़े हैं। तुम्हें बर्बाद कर देंगे। उन्होंने बताया कि इस मामले में पीड़ित ने जीशान अली, विशाल गुप्ता, जहीर अहमद, आरिफ और अज्ञात के खिलाफ 17 अक्टूबर वर्ष 2024 को मुकदमा दर्ज करवाया था। इस मामले की विवेचना बाद में साइबर क्राइम पुलिस को सौंपी गई। मामले की जांच कर रही साइबर क्राइम पुलिस ने आज एक सूचना के आधार पर उक्त घटना को अंजाम देने वाले जीशान अली पुत्र इफ्तिखार अली निवासी  सर सैयद अपार्टमेंट नोएडा उम्र 46 वर्ष को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने दो मोबाइल फोन बरामद किया है। इस गैंग में शामिल अन्य लोगों की पुलिस तलाश कर रही है।



 

 
 

लेखक के बारे में

नवीनतम

बिहार में NH-327E का बड़ा विकास: परसरमा से अररिया तक नई सड़क से यातायात होगा सुगम

Araria National Highway: सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बिहार के NH-327E पर परसरमा से अररिया तक सड़क विकास को...
मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  बिहार 
बिहार में NH-327E का बड़ा विकास: परसरमा से अररिया तक नई सड़क से यातायात होगा सुगम

यूपी में मानसून फिर सक्रिय, 58 जिलों में जोरदार बारिश; बांध ओवरफ्लो, बिजली गिरने से मौतें, सहारनपुर में 3 सेकेंड में लोहे का पुल ढहा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। गुरुवार को लखनऊ, फतेहपुर समेत 58 जिलों में...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में मानसून फिर सक्रिय, 58 जिलों में जोरदार बारिश; बांध ओवरफ्लो, बिजली गिरने से मौतें, सहारनपुर में 3 सेकेंड में लोहे का पुल ढहा

दैनिक राशिफल- 19 सिंतबर 2025, शुक्रवार

मेष : पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे।...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 19 सिंतबर 2025, शुक्रवार

दुख के दिनों में शक्ति और सच्चे मित्र की पहचान

दुख आता है तो कुछ अनुभव भी देकर जाता है। मनुष्य की परमात्मा से निकटता दुख के दिनों में अधिक...
धर्म ज्योतिष  अनमोल वचन 
दुख के दिनों में शक्ति और सच्चे मित्र की पहचान

लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस का राजगीर तक विस्तार: यात्रियों के लिए बढ़ी सुविधा, जारी हुआ नया टाइम टेबल

Lokmanya Tilak Express: रेलवे बोर्ड ने लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस को अब राजगीर तक विस्तारित करने का निर्णय लिया है। नई...
राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  बिहार 
लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस का राजगीर तक विस्तार: यात्रियों के लिए बढ़ी सुविधा, जारी हुआ नया टाइम टेबल

उत्तर प्रदेश

यूपी में मानसून फिर सक्रिय, 58 जिलों में जोरदार बारिश; बांध ओवरफ्लो, बिजली गिरने से मौतें, सहारनपुर में 3 सेकेंड में लोहे का पुल ढहा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। गुरुवार को लखनऊ, फतेहपुर समेत 58 जिलों में...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में मानसून फिर सक्रिय, 58 जिलों में जोरदार बारिश; बांध ओवरफ्लो, बिजली गिरने से मौतें, सहारनपुर में 3 सेकेंड में लोहे का पुल ढहा

फतेहपुर में चोर-चोर चिल्लाकर जुटाई भीड़, कोठरी बंद की, खुला गेट तो बेटा गर्लफ्रेंड संग पकड़ा गया

फतेहपुर।  उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के एक गांव में एक अजीबोगरीब घटना ने इलाके जानकारी...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
फतेहपुर में चोर-चोर चिल्लाकर जुटाई भीड़, कोठरी बंद की, खुला गेट तो बेटा गर्लफ्रेंड संग पकड़ा गया

बदायूं में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति का गला दबाया, ननद को दी धमकी- चिल्लाएगी तो मार दूंगी

बदायूं।  उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के बहेड़ी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है,   घटना...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बदायूं में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति का गला दबाया, ननद को दी धमकी- चिल्लाएगी तो मार दूंगी

भदोही में मास्टर ने ब्लैक बोर्ड पर अश्लील सवाल पूछे,“सुहागरात क्या होती है?”नही बताने पर बच्चों को पीटा,शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

भदोही।  भदोही के सुरियावा ब्लॉक के पूरे मनोहर गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे और उनके माता-पिता...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
भदोही में मास्टर ने ब्लैक बोर्ड पर अश्लील सवाल पूछे,“सुहागरात क्या होती है?”नही बताने पर बच्चों को पीटा,शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग