नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 2 को लगी गोली
नोएडा। नोएडा पुलिस और शातिर बदमाशों के बीच बुधवार को दिनदहाड़े मुठभेड़ हो गई। नोएडा पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। दोनों बदमाश कुछ दिन पहले हुई लूट में शामिल थे और फरार चल रहे थे। पुलिस कई दिनों से उनकी तलाश कर रही थी। थाना फेस-2 सेंट्रल नोएडा पुलिस ने बदमाशों के कब्जे […]
नोएडा। नोएडा पुलिस और शातिर बदमाशों के बीच बुधवार को दिनदहाड़े मुठभेड़ हो गई। नोएडा पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। दोनों बदमाश कुछ दिन पहले हुई लूट में शामिल थे और फरार चल रहे थे। पुलिस कई दिनों से उनकी तलाश कर रही थी।
थाना फेस-2 सेंट्रल नोएडा पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से बादलपुर थाना क्षेत्र से लूटे गए 71 हजार 500 रुपए नगद, पीड़ित का आधार कार्ड व घटना में प्रयुक्त एक बाइक, 9 एमएम पिस्टल, 2 तमंचा बरामद किया।
ये भी पढ़ें ग्रेटर नोएडा में 29 मार्च को होगी समाजवादी समानता भाईचारा रैली, राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे संबोधित दरअसल, फेस-2 पुलिस एनएसईजेड मेट्रो स्टेशन के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार दो व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर बदमाश बाइक मोड़कर भागने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया। जिस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के मुताबिक बदमाशों की पहचान मनीष गुर्जर, गाजियाबाद के रूप में हुई। वर्तमान में वह करावल नगर, दिल्ली में रहता है। वहीं, दूसरा आरोपी विमल जाटव, मेरठ का रहने वाला है। दोनों के खिलाफ जनपद बागपत, मुजफ्फरनगर, कमिश्नरेट गाजियाबाद, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के विभिन्न थानों में अलग-अलग 13 और 19 मुकदमे दर्ज हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां