यमुना प्राधिकरण में भी लागू होगा ईआरपी सिस्टम
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण में ईआरपी सिस्टम लागू होने जा रहा है। प्राधिकरण कंपनी चयन करने के लिए शनिवार को आरएफपी निकालेगा। इस परियोजना पर करीब 60 करोड़ रुपए खर्च होंगे। सिस्टम के लागू होने के बाद अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक की जवाबदेही तय होगी और पारदर्शिता से काम हो सकेगा। यमुना अथॉरिटी में अब […]
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण में ईआरपी सिस्टम लागू होने जा रहा है। प्राधिकरण कंपनी चयन करने के लिए शनिवार को आरएफपी निकालेगा। इस परियोजना पर करीब 60 करोड़ रुपए खर्च होंगे। सिस्टम के लागू होने के बाद अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक की जवाबदेही तय होगी और पारदर्शिता से काम हो सकेगा। यमुना अथॉरिटी में अब काम लगातार बढ़ता जा रहा है। चाहे आवासीय भूखंड हो या औद्योगिक भूखंड या फिर किसानों से जुड़े काम हो। सभी को पूरी पारदर्शिता से करने और जल्द निपटने के लिए ईआरपी लागू किया जायेगा। इसका कॉन्ट्रैक्ट 30 साल का होगा। यमुना अथॉरिटी के सीईओ अरुण वीर सिंह ने बताया है कि ईआरपी सिस्टम लागू होने के बाद दस्तावेज को सीधे सिस्टम से अपलोड कर दिया जाएगा। फाइल खोने का डर नहीं रहेगा संपत्ति ट्रांसफर, नक्शा पास कराना, कंपलीशन सर्टिफिकेट लेना यह सब काम ऑनलाइन हो जाएंगे। इसके अलावा सिटीजन चार्टर के तहत भी काम किया जाएगा।
इससे पहले ईआरपी सिस्टम नोएडा और ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी में लागू किया जा चुका है। इसकी आरपी सिस्टम सॉफ्टवेयर की खासियत होती है कि यह किसी कार्यालय की गतिविधियों को ऑनलाइन एक पोर्टल पर ले आता है यह डाटा को एक स्थान से दूसरे स्थान पहुंचाने का काम करता है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां