नोएडा में प्लास्टिक मोल्डिंग की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख
नोएडा। नोएडा के फेज-2 इंडस्ट्रियल एरिया में एक प्लास्टिक मोल्डिंग की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग के कारण फैक्ट्री में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुधवार तड़के करीब 3:20 बजे के आसपास […]
नोएडा। नोएडा के फेज-2 इंडस्ट्रियल एरिया में एक प्लास्टिक मोल्डिंग की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग के कारण फैक्ट्री में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुधवार तड़के करीब 3:20 बजे के आसपास लगी थी। आग बुझाने के बाद फायर ब्रिगेड ने यह भी सुनिश्चित किया कि अंदर कोई फंसा है या नहीं।
किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्लास्टिक मोल्डिंग फैक्ट्री में लगी आग की सूचना तुरंत निकटवर्ती थाने और फायर ब्रिगेड को दी गई थी जिसके बाद मौके पर लोकल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई। आग काफी बड़े क्षेत्र में फैल गई थी इसीलिए फायर ब्रिगेड की करीब 12 गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया था। अधिकारियों के मुताबिक आग पर काबू पाया जा चुका है और अभी एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड के कर्मचारी वहां रुक कर यह देख रहे रहे हैं कि कहीं आग फिर से सुलग तो नहीं सकती है। फिलहाल आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है।
फायर विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, 21 जून की सुबह 3.20 बजे के करीब डी-55 होजरी कॉम्प्लेक्स फेज-2 नोएडा में प्लास्टिक मोल्डिंग की फैक्ट्री में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां