नोएडा से चार किशोरियां लापता, महिला सुरक्षा पर उठे सवाल
नोएडा। जनपद गौतमबुद्ध नगर के विभिन्न जगहों से 4 किशोरियां लापता हो गई हैं। एक किशोरी तो घर से नकदी व जेवरात समेत लापता हुई है। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। वहीं किशोरियों को बरामद करने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई […]
नोएडा। जनपद गौतमबुद्ध नगर के विभिन्न जगहों से 4 किशोरियां लापता हो गई हैं। एक किशोरी तो घर से नकदी व जेवरात समेत लापता हुई है। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। वहीं किशोरियों को बरामद करने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई है।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना फेस- तीन क्षेत्र के मामूरा गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी 14 वर्षीय बेटी घर से लापता है। उन्होंने बताया कि पीड़ित ने अज्ञात व्यक्ति पर उसको अगवा करने का शक जाहिर करते हुए थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को बरामद करने के लिए पुलिस की दो टीमें बनाई गई है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र के वाजिदपुर गांव से एक 15 वर्षीय किशोरी लापता हो गई है। इस बाबत किशोरी के पिता ने थाना एक्सप्रेसवे में मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़ित पिता के अनुसार उसकी बेटी को राकेश नामक युवक बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया है। बेटी घर से 55 हजार रुपए नकद और सोने चांदी के जेवरात लेकर गई है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें नोएडा में होली के दौरान दो सोसाइटियों में बवाल, मारपीट के वीडियो वायरल, 10 आरोपी गिरफ्तारमीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के होशियारपुर गांव से एक किशोरी लापता हो गई है। किशोरी के पिता ने थाना सेक्टर-49 में उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार एक व्यक्ति का उसके पास फोन आया था। उन्होंने जिसमें कहा गया कि उन्होंने उसकी बेटी को अपने पास रखा है। उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने अज्ञात लोग के खिलाफ अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। किशोरी को बरामद करने के लिए पुलिस की दो टीमें बनाई गई है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के बरौला गांव में रहने वाली एक 12 वर्षीय किशोरी घर से लापता है। किशोरी की मां ने इस बाबत थाना सेक्टर-49 में मुकदमा दर्ज करवाया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां