नोएडा में कंपनी में लेबर सप्लाई के नाम पर 9.61 लाख की ठगी
नोएडा। थाना फेस-3 में एक कंपनी के अधिकारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 4 लोगों ने लेबर सप्लाई करने के नाम पर उनकी कंपनी से संपर्क किया तथा धोखाधड़ी करके उनसे 9 लाख 61 हजार 928 रूपए ठग लिया। थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि सुमित कुमार ने कोर्ट के […]
नोएडा। थाना फेस-3 में एक कंपनी के अधिकारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 4 लोगों ने लेबर सप्लाई करने के नाम पर उनकी कंपनी से संपर्क किया तथा धोखाधड़ी करके उनसे 9 लाख 61 हजार 928 रूपए ठग लिया।
थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि सुमित कुमार ने कोर्ट के आदेश पर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। उन्होंने अमरनाथ ठाकुर, गौरव ठाकुर, राजेश ठाकुर और सुमन कुमार के खिलाफ धारा 420, 406, 506 तथा 120बी के तहत मुकदमा दर्ज करवाया है।
ये भी पढ़ें नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के लिए नागरिक उड्डयन मंत्री ने दिया लाइसेंस, अब विमान उड़ान को तैयारउन्होंने बताया कि पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने लेबर सप्लाई करने के नाम पर उनसे संपर्क किया तथा एडवांस पेमेंट के रूप में उनसे 9,61,928 रूपए ले लिया। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उन्हें लेबर सप्लाई नहीं किया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां