नोएडा: पत्नी और साढू के अवैध संबंधों ने ली युवक की जान, जीजा-साले समेत ससुराल पक्ष के 4 लोगों पर मुकदमा दर्ज

शादी के 11 माह बाद ही उजड़ गया संसार; अवैध संबंधों के विरोध पर उत्पीड़न और पैसों के दबाव से टूट गया था, पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश

नोएडा। जनपद के थाना बीटा-दो क्षेत्र में अवैध संबंधों और ससुराल पक्ष के मानसिक उत्पीड़न के चलते एक युवक द्वारा जीवनलीला समाप्त करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक के भाई का आरोप है कि उसकी भाभी के अपने ही जीजा के साथ अवैध संबंध थे, जिसका विरोध करने पर भाई को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी, साढू और साले समेत चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर निवासी बृजेश ने थाना बीटा-दो में तहरीर देते हुए बताया कि उसके छोटे भाई पुष्पेंद्र की शादी करीब 11 माह पहले बुलंदशहर की ही रहने वाली प्रियंका के साथ हुई थी। पुष्पेंद्र नोएडा के हनी बेल्स पैलेस में इलेक्ट्रिशियन के रूप में कार्य करता था और परी चौक के पास अंसल गोल्फ लिंक में किराए पर रहता था। शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच विवाद रहने लगा। जब परिवार ने पुष्पेंद्र से इसका कारण पूछा, तो उसने खुलासा किया कि उसकी पत्नी प्रियंका के अपने जीजा देवेंद्र के साथ अवैध संबंध हैं।

मुजफ्फरनगर डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन की नई टीम का एलान, पुनीत जैन को मिली अध्यक्ष पद की कमान ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन की नई टीम का एलान, पुनीत जैन को मिली अध्यक्ष पद की कमान

उत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग का लगाया आरोप

नोएडा के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सीबीएसई परीक्षा के दौरान मचा हड़कंप ये भी पढ़ें  नोएडा के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, सीबीएसई परीक्षा के दौरान मचा हड़कंप

पीड़ित भाई का आरोप है कि प्रियंका और उसका जीजा देवेंद्र मिलकर पुष्पेंद्र का मानसिक उत्पीड़न करते थे। यही नहीं, ये लोग पुष्पेंद्र पर अवैध रूप से पैसे देने के लिए भी दबाव बना रहे थे। लगातार मिल रही धमकियों और घरेलू कलह से आजिज आकर पुष्पेंद्र ने 16 फरवरी को अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और मृतक के भाई ने अब न्याय की गुहार लगाई है।

इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त: बरेली डीएम और एसएसपी को अवमानना नोटिस जारी, निजी घर में नमाज रोकने पर मांगा जवाब, गांव में तनाव के बीच हिंदू परिवारों ने लगाए पलायन के पोस्टर ये भी पढ़ें  इलाहाबाद हाईकोर्ट सख्त: बरेली डीएम और एसएसपी को अवमानना नोटिस जारी, निजी घर में नमाज रोकने पर मांगा जवाब, गांव में तनाव के बीच हिंदू परिवारों ने लगाए पलायन के पोस्टर

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

थाना बीटा-दो के प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पीड़ित बृजेश की शिकायत पर पुलिस ने पुष्पेंद्र की पत्नी प्रियंका, उसके जीजा देवेंद्र, जीजा सुंदर और साले सुधीर के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और जल्द ही उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। [इमेज प्रतीकात्मक]

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

बिजनौर में मतदाता पुनरीक्षण के लिए 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, सभी बूथों पर तैनात रहेंगे बीएलओ

बिजनौर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद के सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर में  मतदाता पुनरीक्षण के लिए 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, सभी बूथों पर तैनात रहेंगे बीएलओ

अमरोहा: "अपराधियों को सजा दिलाने में न हो देरी", डीएम निधि गुप्ता वत्स ने अभियोजन कार्यों की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश

अमरोहा। जनपद में शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने और न्यायालयों में लंबित आपराधिक मामलों में दोषियों को जल्द...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा: "अपराधियों को सजा दिलाने में न हो देरी", डीएम निधि गुप्ता वत्स ने अभियोजन कार्यों की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश

मुरादाबाद: त्योहारों से पहले शराब माफियाओं पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', प्रशासन और पुलिस ने दुकानों पर मारा छापा

मुरादाबाद। आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में अवैध शराब के कारोबार की कमर तोड़ने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: त्योहारों से पहले शराब माफियाओं पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', प्रशासन और पुलिस ने दुकानों पर मारा छापा

'यादव जी की लव स्टोरी' पर बोले अखिलेश यादव: "भाजपा नफरत की पटकथा लिखती है, हम दिलों को जोड़ने की"

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 'यादव जी की लव स्टोरी' से जुड़े हालिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
'यादव जी की लव स्टोरी' पर बोले अखिलेश यादव: "भाजपा नफरत की पटकथा लिखती है, हम दिलों को जोड़ने की"

दिल्ली में 'AI समिट' के दौरान यूथ कांग्रेस का शर्टलेस प्रदर्शन, मोदी विरोधी नारेबाजी, 4 मुख्य नेता गिरफ्तार

नई दिल्ली। देश की राजधानी स्थित 'भारत मंडपम' में आयोजित 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) शुक्रवार को उस समय...
Breaking News  राष्ट्रीय 
दिल्ली में 'AI समिट' के दौरान यूथ कांग्रेस का शर्टलेस प्रदर्शन, मोदी विरोधी नारेबाजी, 4 मुख्य नेता गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

बिजनौर में मतदाता पुनरीक्षण के लिए 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, सभी बूथों पर तैनात रहेंगे बीएलओ

बिजनौर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद के सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर में  मतदाता पुनरीक्षण के लिए 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, सभी बूथों पर तैनात रहेंगे बीएलओ

अमरोहा: "अपराधियों को सजा दिलाने में न हो देरी", डीएम निधि गुप्ता वत्स ने अभियोजन कार्यों की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश

अमरोहा। जनपद में शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने और न्यायालयों में लंबित आपराधिक मामलों में दोषियों को जल्द...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा: "अपराधियों को सजा दिलाने में न हो देरी", डीएम निधि गुप्ता वत्स ने अभियोजन कार्यों की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश

मुरादाबाद: त्योहारों से पहले शराब माफियाओं पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', प्रशासन और पुलिस ने दुकानों पर मारा छापा

मुरादाबाद। आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में अवैध शराब के कारोबार की कमर तोड़ने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: त्योहारों से पहले शराब माफियाओं पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', प्रशासन और पुलिस ने दुकानों पर मारा छापा

'यादव जी की लव स्टोरी' पर बोले अखिलेश यादव: "भाजपा नफरत की पटकथा लिखती है, हम दिलों को जोड़ने की"

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 'यादव जी की लव स्टोरी' से जुड़े हालिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
'यादव जी की लव स्टोरी' पर बोले अखिलेश यादव: "भाजपा नफरत की पटकथा लिखती है, हम दिलों को जोड़ने की"

सर्वाधिक लोकप्रिय