गौतम बुद्ध नगर में बाइक सवार बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर की हत्या, परिवार में कोहराम

On

गौतम बुद्ध नगर। उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में थाना बादलपुर क्षेत्र के बंबावड़ गांव के रास्ते पर बाइक सवार बदमाशों ने शुक्रवार को प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी । बताया जा रहा है कि बदमाशों ने पीछे से फायरिंग की। हत्या के बाद चेहरे को ईंट से कुचलकर पहचान छिपाने का प्रयास किया गया। पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी स्पष्ट नहीं कर रही है।

पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि बंबावड़ गांव के रहने वाले महिपाल सिंह प्रॉपर्टी डीलर थे। वह शुक्रवार शाम को स्कूटी पर सवार होकर गांव की तरफ लौट रहे थे। इसी दौरान ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे के पास बाइक सवार बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली उनकी पीठ पर लगी तथा उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों का कहना है कि हत्या के बाद महिपाल के चेहरे को ईंट से कुचलने का प्रयास भी किया गया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि महिपाल सड़क किनारे घायल अवस्था में मिले, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस इस मामले में विभिन्न बिन्दुओं पर जांच कर रही है। महिपाल के चार बेटियां और एक बेटा है। उनकी दो बेटियों की शादी एक महीने बाद थी। बेटियों की शादी की तैयारी में ही वह फिलहाल व्यस्त चल रहे थे। उनकी मौत के बाद परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है।

अपर पुलिस उपायुक्त शैव्या गोयल ने बताया कि हत्या हुई है, लेकिन चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। कुचलने का प्रयास नहीं किया गया।देर रात तक भी परिजनों ने इस मामले में शिकायत नहीं दी है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



 

और पढ़ें गाज़ियाबाद पुलिस की बड़ी कामयाबी: प्रेम और पैसे के विवाद में हत्या का आरोपी गिरफ्तार!

लेखक के बारे में

नवीनतम

मुजफ्फरनगरः देहरादून पब्लिक स्कूल के लिए गर्व का क्षण, पूर्व छात्रा लेफ्टिनेंट आस्था पूनिया का हुआ सम्मान

मुजफ्फरनगर। देहरादून पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के लिए गर्व का क्षण रहा, जब भारतीय नौसेना की...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगरः देहरादून पब्लिक स्कूल के लिए गर्व का क्षण, पूर्व छात्रा लेफ्टिनेंट आस्था पूनिया का हुआ सम्मान

गोरखपुर: नगर निगम JE की रिटायरमेंट पार्टी में बार बालाएं, नोटों की हुई बारिश

गोरखपुर। नगर निगम के जूनियर इंजीनियर राजकुमार की रिटायरमेंट पार्टी ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। गुलहरिया इलाके के...
उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
गोरखपुर: नगर निगम JE की रिटायरमेंट पार्टी में बार बालाएं, नोटों की हुई बारिश

शामली: थाना बाबरी साइबर सेवा केन्द्र की कार्रवाई में 95,000 रुपये बैंक खाते में लौटाए गए

शामली। थाना बाबरी के साइबर सेवा केन्द्र द्वारा की गई तत्पर कार्रवाई में 95,000 रुपये की धनराशि पूरी तरह से...
शामली 
शामली: थाना बाबरी साइबर सेवा केन्द्र की कार्रवाई में 95,000 रुपये बैंक खाते में लौटाए गए

दुलारचंद हत्याकांड पर बोले मुख्य चुनाव आयुक्त – हिंसा पर जीरो टॉलरेंस, निर्भय होकर करें मतदान

      बिहार। राज्य में विधानसभा चुनाव के बीच दुलारचंद हत्याकांड ने सियासी माहौल को गर्मा दिया है। इस घटनाक्रम के बाद...
Breaking News  राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  बिहार 
दुलारचंद हत्याकांड पर बोले मुख्य चुनाव आयुक्त – हिंसा पर जीरो टॉलरेंस, निर्भय होकर करें मतदान

TVS iQube 2.2 kWh: सिर्फ ₹5000 में घर लाएं शानदार Electric Scooter, जानिए कीमत, रेंज और EMI प्लान

अगर आप रोजाना ऑफिस जाने या शहर के अंदर छोटी दूरी की यात्रा के लिए एक स्टाइलिश और बजट फ्रेंडली...
ऑटोमोबाइल 
TVS iQube 2.2 kWh: सिर्फ ₹5000 में घर लाएं शानदार Electric Scooter, जानिए कीमत, रेंज और EMI प्लान

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर: नगर निगम JE की रिटायरमेंट पार्टी में बार बालाएं, नोटों की हुई बारिश

गोरखपुर। नगर निगम के जूनियर इंजीनियर राजकुमार की रिटायरमेंट पार्टी ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। गुलहरिया इलाके के...
उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
गोरखपुर: नगर निगम JE की रिटायरमेंट पार्टी में बार बालाएं, नोटों की हुई बारिश

सहारनपुर जनकपुरी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या या हत्या की जांच

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के थाना जनकपुरी क्षेत्रान्तर्गत राकेश केमिकल्स के पास 38 वर्षीय एक युवक सुनील कुमार का शव पेड़...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर जनकपुरी में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, आत्महत्या या हत्या की जांच

सहारनपुर नानौता में तालाब में अधेड़ व्यक्ति का शव मिला, पहचान अज्ञात

सहारनपुर (नानौता)। सहारनपुर जनपद के थाना नानौता के गांव सोना अर्जुनपुर में तालाब में एक अधेड़ व्यक्ति का शव पड़ा...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर नानौता में तालाब में अधेड़ व्यक्ति का शव मिला, पहचान अज्ञात

अमरोहा के चित्रकार जुहैब खान की अनोखी कला – भारत की जीत और महिला शक्ति को समर्पित कोयले से बना चित्र

   अमरोहा।  अमरोहा से एक अत्यंत खास और प्रेरणादायक खबर सामने आई है। नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले स्थानीयजुहैब...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
अमरोहा के चित्रकार जुहैब खान की अनोखी कला – भारत की जीत और महिला शक्ति को समर्पित कोयले से बना चित्र