ग्रेटर नोएडा में बदमाशों ने जन सुविधा केंद्र संचालक से 4.12 लाख लूटकर हुए फरार
ग्रेटर नोएडा। सोमवार की देर रात बादलपुर थाना क्षेत्र में एसबीआई के जन सुविधा केंद्र संचालक से बाइक सवार दो बदमाशों ने हथियार के बल पर 4.12 लाख लूट लिए। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बट से हमला कर दिया और वहां से फरार हो गए। बादलपुर थाना क्षेत्र के अच्छेजा गांव […]
ग्रेटर नोएडा। सोमवार की देर रात बादलपुर थाना क्षेत्र में एसबीआई के जन सुविधा केंद्र संचालक से बाइक सवार दो बदमाशों ने हथियार के बल पर 4.12 लाख लूट लिए। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचे की बट से हमला कर दिया और वहां से फरार हो गए। बादलपुर थाना क्षेत्र के अच्छेजा गांव में विक्रम सिंह एक जन सुविधा केंद्र चलाते हैं। रात को जब वह जन सुविधा केंद्र को बंद करके स्कूटी से अपने घर के लिए जा रहे थे, तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो बदमाश आए और उन्होंने तमंचे के बल पर उनसे बैग छीनने की कोशिश की।
जब विक्रम ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने तमंचे की बट से मारा और बैग लूट कर फरार हो गए। बैग में करीब 4.12 लाख नगदी और जरूरी कागजात थे। पीड़ित ने लूट की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बादलपुर थाना पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
ये भी पढ़ें ग्रेटर नोएडा में ग्रामीणों ने नगाड़ा बजाकर गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया स्वागतसेंट्रल नोएडा के एडिशनल डीसीपी राजीव दीक्षित ने बताया कि जन सुविधा केंद्र संचालक के साथ बाइक सवार दो बदमाशों ने हथियारों के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। इस मामले में पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। टीमों का गठन किया गया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां