नोएडा में काली फिल्म चढ़ी गाड़ियों से एक्सपो मार्ट के बाहर किया स्टंट, पुलिस ने काटा 34500 रुपये का चालान
ग्रेटर नोएडा। स्टंट बाजी के मामले रुकते नजर नहीं आ रहे हैं। चाहे पुलिस जितना भी चालान काटे, लेकिन युवा अपनी जान और दूसरे की जान जोखिम में डालकर स्टंट करते हुए दिख रहे हैं। अपनी रील पर लाइक बढ़ाने के चक्कर में युवा किसी भी जगह और कैसे भी स्टंट करते दिखाई दे रहे […]
ग्रेटर नोएडा। स्टंट बाजी के मामले रुकते नजर नहीं आ रहे हैं। चाहे पुलिस जितना भी चालान काटे, लेकिन युवा अपनी जान और दूसरे की जान जोखिम में डालकर स्टंट करते हुए दिख रहे हैं। अपनी रील पर लाइक बढ़ाने के चक्कर में युवा किसी भी जगह और कैसे भी स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं।
ग्रेटर नोएडा से सामने आए वीडियो 2 काली फिल्म चढ़ी गाड़ियों से युवक स्टंटबाजी करते नजर आ रहे हैं। दोनो गाड़ियां बारी बारी से एक्सपो मार्ट के बाहर ड्रिफ्ट करती नजर आ रही हैं। गाड़ी के शीशे पर जेड ब्लैक फिल्म लगी दिखाई दे रही है। पुलिस ने फिलहाल एक गाड़ी के नंबर को ट्रेस कर उस पर 34500 रुपये का चालान काटा है। दूसरी गाड़ी को ट्रेस किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: जानसठ समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, DM और SSP ने सुनीं जनता की समस्याएंकार हो या बाइक, स्टंटबाजी का ये कोई पहला वीडियो नहीं है। हजारों वीडियो से पहले भी आ चुके हैं और पुलिस उन पर कार्रवाई भी कर चुकी है। लेकिन फिर भी युवक स्टंटबाजी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। यहां पर सर अंबाजी का वीडियो बनाया गया है, यह इलाका ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र का है। इस जगह पर सबसे ज्यादा कॉलेज और इंस्टीट्यूट है, इसलिए माना जा रहा है कि किसी इंस्टीट्यूट या कॉलेज के यह छात्र हो सकते हैं, जो इस तरीके से स्टंटबाजी कर रहे हैं।
पुलिस ने इस मामले में एक वाहन यूपी 16 बीडी 0108 का चालान किया है। इस वाहन का 34500 का चालान किया गया है। पुलिस के मुताबिक, दूसरी गाड़ी को ट्रेस किया जा रहा है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां