नोएडा में जिला प्रशासन ने 15 दिनों में 12,859 फ्लैटों की रजिस्ट्री कराने का दिया निर्देश
नोएडा। ओसी/सीसी प्राप्त एवं सब लीज डीड की अनुमति ले चुके ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के 20 बिल्डर प्रोजेक्ट्स के बकाया 3493 फ्लैट्स व यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के 1587 फ्लैट्स व नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण के 7779 फ्लैट्स की रजिस्ट्री अधिकतम 15 दिन में कराई जाए। ये निर्देश अपर जिलाधिकारी वित्त […]
नोएडा। ओसी/सीसी प्राप्त एवं सब लीज डीड की अनुमति ले चुके ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के 20 बिल्डर प्रोजेक्ट्स के बकाया 3493 फ्लैट्स व यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के 1587 फ्लैट्स व नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण के 7779 फ्लैट्स की रजिस्ट्री अधिकतम 15 दिन में कराई जाए। ये निर्देश अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वंदिता श्रीवास्तव ने दिए।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बिल्डर्स के साथ एक बैठक हुई। इसमें सहायक महा निरीक्षक निबंधन प्रथम बीएस वर्मा, सहायक महा निरीक्षक निबंधन द्वितीय श्याम सिंह बिसेन, समस्त उपनिबंधक, तीनों प्राधिकरण के अधिकारी और बिल्डर्स मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि मल्टी स्टोरी बिल्डर प्रोजेक्ट के प्रमोटर/ बिल्डर के द्वारा 15 दिन में बकाया फ्लैट की रजिस्ट्री न कराने पर भारतीय स्टांप अधिनियम एवं रेरा अधिनियम के प्रावधान के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में नोएडा प्राधिकरण के 66 बिल्डर, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के 20 व यमुना प्राधिकरण के 2 बिल्डर को स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के अधिकारियों द्वारा बकाया फ्लैटों की रजिस्ट्री न कराए जाने के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने बिल्डर्स के सवालों का भी उत्तर दिया। उन्होंने उप निबंधकों को निर्देशित करते हुए कहा कि उनके द्वारा बकाया फ्लैटों की रजिस्ट्री के संबंध में बिल्डर एवं आवंटियों की प्रत्येक समस्याओं का संज्ञान लेते हुए तत्काल समयबद्धता के साथ उनका निपटारा सुनिश्चित किया जाए। बैठक में सहायक महा निरीक्षक निबंधन प्रथम एवं द्वितीय ने बैठक में उपस्थित बिल्डर्स को अवगत कराया कि तीनों प्राधिकरण की ग्रेटर नोएडा व नोएडा प्राधिकरण में इन फ्लैट के निबंधन के लिये आवश्यकता अनुरूप कैंप का आयोजन किया जाएगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां