नोएडा में मनी ट्रांसफर के दुकानदार ने मां-बेटे से की मारपीट,पुलिस मामले की जांच में जुटी
नोएडा। थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के चोटपुर कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति की पत्नी और बेटे के साथ मनी ट्रांसफर की दुकान चलाने वाले व्यक्ति ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। थाना सेक्टर-63 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि चोटपुर कॉलोनी में रहने वाले रोहन शर्मा ने थाने में […]
नोएडा। थाना सेक्टर-63 क्षेत्र के चोटपुर कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति की पत्नी और बेटे के साथ मनी ट्रांसफर की दुकान चलाने वाले व्यक्ति ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
थाना सेक्टर-63 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि चोटपुर कॉलोनी में रहने वाले रोहन शर्मा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी पत्नी श्रीमती शकुंतला देवी अपने बेटे के साथ मनी ट्रांसफर की दुकान करने वाले सलमान के यहां से पैसे निकालने गई थी। उनके मोबाइल पर 1359 और 2020 रूपए निकालने का मैसेज आया। उनकी पत्नी और बेटा नीरज मैसेज की जानकारी सलमान की दुकान पर करने गए।
जब सलमान से मैसेज के बारे में पूछा तो सलमान आक्रोशित हो गया तथा उसने उनके बेटे नीरज के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब उनकी पत्नी अपने बेटे को बचाने गई तो सलमान ने उन्हें भी धक्का देकर गिरा दिया, तथा गाली गलौज की। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां