नोएडा में इन्वर्टर की बैटरी फटने से एसेंशियल ऑयल कंपनी में लगी आग, जन हानि नहीं
नोएडा। नोएडा में बुधवार शाम को सेक्टर-62 स्थित कंपनी में आग लग गई। आग लगने से कंपनी में रखा तैयार मॉल जल गया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस आग से कोई जन हानि नहीं हुई है। चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप चौबे ने बताया कि शाम करीब सवा […]
नोएडा। नोएडा में बुधवार शाम को सेक्टर-62 स्थित कंपनी में आग लग गई। आग लगने से कंपनी में रखा तैयार मॉल जल गया। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इस आग से कोई जन हानि नहीं हुई है।
चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप चौबे ने बताया कि शाम करीब सवा चार बजे सी 56ए/25 सेक्टर 62 एसेंशियल ऑयल एसोसिएशन ऑफ इंडिया, नोएडा में आग लगने की जानकारी मिली। जानकारी गार्ड ने दी थी। आग लगते ही कंपनी में काम करने वाले सभी कर्मचारी बाहर आ गए थे। गनीमत रही कि आग में कोई कर्मचारी फंसा नहीं। सीएफओ ने बताया कि आग तीसरे तल पर इन्वर्टर की बैटरी फटने से लगी और तेजी से फैल गई।
उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची दमकल की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। इसके बाद कंपनी के अंदर जाकर टोह ली कि कोई अंदर है तो नहीं। मॉल और मशीनरी के अलावा अंदर कोई नहीं था। ऐसे में जन हानि नहीं हुई है। बता दे इससे पहले फेज-2 स्थित एक कंपनी में तड़के सवा तीन बजे आग लगी थी। आग बुझाने में करीब 12 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां