ट्रैक्टर चलाकर नोएडा प्राधिकरण पहुंचे राकेश टिकैत, बोले – मौसम ठंडा आंदोलन गर्म, किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेंगे

On

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण पर आज भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ट्रैक्टर चलाकर किसानों के प्रदर्शन में पहुंचे। उनके साथ बड़ी संख्या में किसान भी मौजूद थे। इस वजह से महामाया फ्लाईओवर पर लंबा जाम लग गया। वाहन रेंगते रहे। प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ राकेश टिकैत ने मीटिंग की। उन्होंने कहा कि […]

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण पर आज भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ट्रैक्टर चलाकर किसानों के प्रदर्शन में पहुंचे। उनके साथ बड़ी संख्या में किसान भी मौजूद थे। इस वजह से महामाया फ्लाईओवर पर लंबा जाम लग गया। वाहन रेंगते रहे। प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ राकेश टिकैत ने मीटिंग की। उन्होंने कहा कि मौसम ठंडा आंदोलन गर्म होगा।

राकेश टिकैत ने कहा, “मांगों को लेकर आंदोलन करना पड़ेगा। किसानों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 1975 के किसानों ने जब मांगों को लेकर हंगामा किया, फिर किसानों के लिए योजना निकाली गई। जो कोर्ट गए उनको 10 प्रतिशत जमीन दी गई। अट्‌टा गांव में पुश्तैनी जमीन पर बने मकान तोड़ दिए गए। इन मकान और जमीन के बदले किसानों को 12 लाख और प्राधिकरण इस जमीन की कीमत 300 करोड़ रुपए आ रहा है। हम हर कुर्बानी देंगे। किसानों को 50 मीटर का प्लाट दे रहे हैं। किसानों को 1100 प्रति वर्गमीटर के मुआवजे का आकलन क्यों? उसका 4 गुना दो। हम किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेगे।”

मुजफ्फरनगरः तितावी पुलिस पर फायरिंग करने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगरः तितावी पुलिस पर फायरिंग करने वाला आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद

दरअसल, नोएडा प्राधिकरण पर अब तक भारतीय किसान परिषद का प्रदर्शन चल रहा था। भारतीय किसान परिषद के अध्यक्ष बैठक के लिए लखनऊ गए है। ऐसे में आज भारतीय किसान यूनियन ने धरना दिया। इसमें वे किसान शामिल है। जो पिछले एक माह से सेक्टर-18 में प्रदर्शन कर रहे है। किसानों का आरोप है कि सेक्टर-18 में उनकी 1500 वर्गमीटर पर बनी पुश्तैनी करीब 40 साल पुरानी आबादी को ध्वस्त किया गया। जबकि प्राधिकरण के ओएसडी प्रसून ने बताया कि ये जमीन प्राधिकरण की है। हाइकोर्ट में किसान गए थे उनकी याचिका को रद्द कर दिया था। इस लिए वहां बने निर्माण को ध्वस्त किया गया। भाकियू के किसानों का काफिला नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे से महामाया फ्लाईओवर पहुंचा। यहां से गोलचक्कर से नोएडा प्राधिकरण कार्यालय गया। इस दौरान ग्रेटर नोएडा से नोएडा और डीएससी व उद्योग मार्ग पर भीषण जाम लग गया।

सीएम योगी का चुटीला अंदाज: 'मंत्री जी का गाना सुन लता जी ले लेतीं संन्यास'; पिंक रोजगार मेले में बंटी सौगातें ये भी पढ़ें  सीएम योगी का चुटीला अंदाज: 'मंत्री जी का गाना सुन लता जी ले लेतीं संन्यास'; पिंक रोजगार मेले में बंटी सौगातें

टिकैत के काफिले में कई ट्रैक्टर और कार थी, जिनके छत पर बैठकर किसान नारेबाजी करते हुए प्राधिकरण पहुंचे। यहां उन्होंने जमकर प्राधिकरण के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद बैठक का दौर शुरू किया गया। इस दौरान वाहन रेंग-रेंग कर चलते दिखे। धरना स्थल पर ही किसानों के लिए भट्‌टी लगा दी गई। चार घंटे तक ट्रैक्टर चलाने के बाद धरना स्थल पहुंचे किसानों ने यही पर भोजन किया। इसके बाद प्रदर्शन में शामिल हुए। पहले चरण में सभी किसान प्रतिनिधि मंडल ने राकेश टिकैत को समस्याओं से अवगत कराया।

पाकिस्तान: क्वेटा में काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट के एक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या  ये भी पढ़ें  पाकिस्तान: क्वेटा में काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट के एक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या

इसके बाद प्राधिकरण के एसीईओ प्रभाष, ओएसडी प्रसून द्विवेदी, डीसीपी हरीश चंदर, एडीसीपी शक्ति अवस्थी ने टिकैत से बातचीत की। उसके बाद प्राधिकरण में सीईओ के साथ बैठक हुई। प्राधिकरण अधिकारियों के साथ वार्ता की गई, जिसमें किसानों ने मांगों को लेकर प्राधिकरण को दो महीने का समय दिया है। साथ ही, प्राधिकरण ने आश्वस्त किया है कि आपकी मांगों को शासन को भेजा जाएगा। साथ ही सकारात्मक रूप से वार्ता की जाएगी।

बैठक में सीईओ रितु माहेश्वरी के अलावा अन्य प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ भारतीय किसान यूनियन का 24 सदस्य प्रतिनिधि मंडल मौजूद रहा।

Views: 7

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: सरकारी कर्मचारियों की संपत्ति और निवेश पर अब सरकार की सीधी नज़र; 30 प्रस्तावों को मिली मंज़ूरी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश के विकास और प्रशासनिक पारदर्शिता...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: सरकारी कर्मचारियों की संपत्ति और निवेश पर अब सरकार की सीधी नज़र; 30 प्रस्तावों को मिली मंज़ूरी

मुज़फ्फरनगर में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल का 'रिपोर्ट कार्ड': विकास की रील या धरातल पर तब्दील ?

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और मुजफ्फरनगर शहर विधानसभा से लगातार तीसरी...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल का 'रिपोर्ट कार्ड': विकास की रील या धरातल पर तब्दील ?

IGRS रैंकिंग: रामपुर बना प्रदेश का 'नंबर-1' जिला, शाहजहांपुर और बाराबंकी ने भी मारी बाजी

लखनऊ/रामपुर। उत्तर प्रदेश में जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण और विकास कार्यों की पारदर्शी निगरानी के लिए लागू एकीकृत शिकायत...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ  रामपुर  
IGRS रैंकिंग: रामपुर बना प्रदेश का 'नंबर-1' जिला, शाहजहांपुर और बाराबंकी ने भी मारी बाजी

मेरठ सेंट्रल मार्केट विवाद: अखिलेश यादव से मिले व्यापारी; आधी रात को पुलिसिया कार्रवाई पर जताया भारी रोष

लखनऊ/मेरठ। मेरठ के शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट को बचाने की लड़ाई अब राजधानी लखनऊ की गलियारों तक पहुंच गई...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ सेंट्रल मार्केट विवाद: अखिलेश यादव से मिले व्यापारी; आधी रात को पुलिसिया कार्रवाई पर जताया भारी रोष

यूपी में 'पावर' संकट की आहट: मार्च में ही टूटेगा बिजली की मांग का रिकॉर्ड, 22 हजार मेगावाट के पार जाने की संभावना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गर्मी की शुरुआती आहट के साथ ही बिजली की मांग ने रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में 'पावर' संकट की आहट: मार्च में ही टूटेगा बिजली की मांग का रिकॉर्ड, 22 हजार मेगावाट के पार जाने की संभावना

उत्तर प्रदेश

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: सरकारी कर्मचारियों की संपत्ति और निवेश पर अब सरकार की सीधी नज़र; 30 प्रस्तावों को मिली मंज़ूरी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश के विकास और प्रशासनिक पारदर्शिता...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: सरकारी कर्मचारियों की संपत्ति और निवेश पर अब सरकार की सीधी नज़र; 30 प्रस्तावों को मिली मंज़ूरी

IGRS रैंकिंग: रामपुर बना प्रदेश का 'नंबर-1' जिला, शाहजहांपुर और बाराबंकी ने भी मारी बाजी

लखनऊ/रामपुर। उत्तर प्रदेश में जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण और विकास कार्यों की पारदर्शी निगरानी के लिए लागू एकीकृत शिकायत...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ  रामपुर  
IGRS रैंकिंग: रामपुर बना प्रदेश का 'नंबर-1' जिला, शाहजहांपुर और बाराबंकी ने भी मारी बाजी

मेरठ सेंट्रल मार्केट विवाद: अखिलेश यादव से मिले व्यापारी; आधी रात को पुलिसिया कार्रवाई पर जताया भारी रोष

लखनऊ/मेरठ। मेरठ के शास्त्री नगर स्थित सेंट्रल मार्केट को बचाने की लड़ाई अब राजधानी लखनऊ की गलियारों तक पहुंच गई...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ सेंट्रल मार्केट विवाद: अखिलेश यादव से मिले व्यापारी; आधी रात को पुलिसिया कार्रवाई पर जताया भारी रोष

यूपी में 'पावर' संकट की आहट: मार्च में ही टूटेगा बिजली की मांग का रिकॉर्ड, 22 हजार मेगावाट के पार जाने की संभावना

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गर्मी की शुरुआती आहट के साथ ही बिजली की मांग ने रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में 'पावर' संकट की आहट: मार्च में ही टूटेगा बिजली की मांग का रिकॉर्ड, 22 हजार मेगावाट के पार जाने की संभावना

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना