यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: ग्रेटर नोएडा में जोर-शोर से तैयारी, 19 को सीएम योगी की समीक्षा

On

नोएडा। जनपद गौतम बुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले तीसरे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो की मेजबानी के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण जोर-शोर से तैयारी में जुटा है। इस पांच दिवसीय कार्यक्रम में 2500 से अधिक प्रदर्शक भाग लेंगे, और दो लाख से अधिक लोगों के आने की संभावना है। इस बार का कंट्री पार्टनर रूस है। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 सितंबर को तैयारियों की समीक्षा के लिए ग्रेटर नोएडा आएंगे।

 

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने परियोजना, स्वास्थ्य, उद्यान और अन्य संबंधित विभागों को कोई कसर न छोड़ने के निर्देश दिए हैं। साफ-सफाई, सड़कों की मरम्मत और चौड़ीकरण, ट्रैफिक व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरा, ग्रीनरी और लाइटिंग व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों के गड्ढों की मरम्मत की जा रही है, जबकि सेंट्रल वर्ज को पेंट कर चमकाया जा रहा है। हरियाली और साफ-सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

और पढ़ें नोएडा में 26वें अंतर एमिटी संस्थान खेल प्रतियोगिता ‘संगठन 2025’ का शुभारंभ

 

और पढ़ें यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में RP-Sanjiv Goenka और Minda Corporation का बड़ा निवेश, 3,500 करोड़ से हजारों को रोजगार Your Title

ट्रैफिक जाम से बचाव के लिए गलगोटिया अंडरपास से नासा पार्किंग स्थल तक सड़क को चौड़ा किया गया है। सेंट्रल वर्ज पर प्रोटक्शन वॉल बना दी गई है, और नासा गोलचक्कर की सड़क को पहले ही चार लेन का कर दिया गया है। नासा पार्किंग में 8000 वाहनों की पार्किंग क्षमता सुनिश्चित की गई है। एक्सपो मार्ट के आसपास 45 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, जिनमें नासा पार्किंग गोलचक्कर और प्रवेश द्वार शामिल हैं। इनके लिए एक कंट्रोल रूम भी बनाया जा रहा है, जहां से पार्किंग, वाहनों की आवाजाही और अन्य गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। लगभग 15 डार्क स्पॉट्स पर लाइटें लगाई जा रही हैं। आगंतुकों को ट्रैफिक व्यवस्था की जानकारी देने के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी स्थापित किया जा रहा है।

और पढ़ें ग्रेटर नोएडा में निजी कंपनी की बस में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 सितंबर को ग्रेटर नोएडा पहुंचेंगे और इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में ट्रेड शो की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। समीक्षा बैठक में प्रदेश के सभी विभागों के प्रमुख सचिव शामिल होंगे। स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने बैठक की तैयारी शुरू कर दी है। सोमवार शाम को पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने एक्सपो मार्ट में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और पुख्ता तैयारी के निर्देश दिए। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और जिला प्रशासन के अधिकारी भी इसमें शामिल हुए।

अधिकारियों के अनुसार, यदि प्रधानमंत्री का आगमन तय होता है, तो मुख्यमंत्री 24 सितंबर को फिर से ग्रेटर नोएडा आएंगे और 25 सितंबर तक यहां रहेंगे। वर्तमान में पीएम का कार्यक्रम स्पष्ट नहीं है, लेकिन उनकी संभावित उपस्थिति को ध्यान में रखकर ही तैयारियाँ की जा रही हैं।

 

उत्तर प्रदेश सरकार के सूचना विभाग द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कई देशों के राजनयिक और अति विशिष्ट अतिथि भी शिरकत करेंगे। यह ट्रेड शो उत्तर प्रदेश के व्यापारिक अवसरों को वैश्विक पटल पर प्रदर्शित करने का महत्वपूर्ण मंच बनेगा।





 

लेखक के बारे में

नवीनतम

बिहार में NH-327E का बड़ा विकास: परसरमा से अररिया तक नई सड़क से यातायात होगा सुगम

Araria National Highway: सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने बिहार के NH-327E पर परसरमा से अररिया तक सड़क विकास को...
मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  बिहार 
बिहार में NH-327E का बड़ा विकास: परसरमा से अररिया तक नई सड़क से यातायात होगा सुगम

यूपी में मानसून फिर सक्रिय, 58 जिलों में जोरदार बारिश; बांध ओवरफ्लो, बिजली गिरने से मौतें, सहारनपुर में 3 सेकेंड में लोहे का पुल ढहा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। गुरुवार को लखनऊ, फतेहपुर समेत 58 जिलों में...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में मानसून फिर सक्रिय, 58 जिलों में जोरदार बारिश; बांध ओवरफ्लो, बिजली गिरने से मौतें, सहारनपुर में 3 सेकेंड में लोहे का पुल ढहा

दैनिक राशिफल- 19 सिंतबर 2025, शुक्रवार

मेष : पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। शुभ कार्यों की प्रवृत्ति बनेगी और शुभ समाचार भी मिलेंगे।...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल- 19 सिंतबर 2025, शुक्रवार

दुख के दिनों में शक्ति और सच्चे मित्र की पहचान

दुख आता है तो कुछ अनुभव भी देकर जाता है। मनुष्य की परमात्मा से निकटता दुख के दिनों में अधिक...
धर्म ज्योतिष  अनमोल वचन 
दुख के दिनों में शक्ति और सच्चे मित्र की पहचान

लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस का राजगीर तक विस्तार: यात्रियों के लिए बढ़ी सुविधा, जारी हुआ नया टाइम टेबल

Lokmanya Tilak Express: रेलवे बोर्ड ने लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस को अब राजगीर तक विस्तारित करने का निर्णय लिया है। नई...
राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  बिहार 
लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस का राजगीर तक विस्तार: यात्रियों के लिए बढ़ी सुविधा, जारी हुआ नया टाइम टेबल

उत्तर प्रदेश

यूपी में मानसून फिर सक्रिय, 58 जिलों में जोरदार बारिश; बांध ओवरफ्लो, बिजली गिरने से मौतें, सहारनपुर में 3 सेकेंड में लोहे का पुल ढहा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। गुरुवार को लखनऊ, फतेहपुर समेत 58 जिलों में...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में मानसून फिर सक्रिय, 58 जिलों में जोरदार बारिश; बांध ओवरफ्लो, बिजली गिरने से मौतें, सहारनपुर में 3 सेकेंड में लोहे का पुल ढहा

फतेहपुर में चोर-चोर चिल्लाकर जुटाई भीड़, कोठरी बंद की, खुला गेट तो बेटा गर्लफ्रेंड संग पकड़ा गया

फतेहपुर।  उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के खखरेरू थाना क्षेत्र के एक गांव में एक अजीबोगरीब घटना ने इलाके जानकारी...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
फतेहपुर में चोर-चोर चिल्लाकर जुटाई भीड़, कोठरी बंद की, खुला गेट तो बेटा गर्लफ्रेंड संग पकड़ा गया

बदायूं में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति का गला दबाया, ननद को दी धमकी- चिल्लाएगी तो मार दूंगी

बदायूं।  उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के बहेड़ी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है,   घटना...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
बदायूं में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति का गला दबाया, ननद को दी धमकी- चिल्लाएगी तो मार दूंगी

भदोही में मास्टर ने ब्लैक बोर्ड पर अश्लील सवाल पूछे,“सुहागरात क्या होती है?”नही बताने पर बच्चों को पीटा,शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

भदोही।  भदोही के सुरियावा ब्लॉक के पूरे मनोहर गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे और उनके माता-पिता...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
भदोही में मास्टर ने ब्लैक बोर्ड पर अश्लील सवाल पूछे,“सुहागरात क्या होती है?”नही बताने पर बच्चों को पीटा,शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग