नोएडा में स्कूल में टीचर ने बच्चों के काटे बाल, परिजनों ने किया हंगामा
नोएडा। नोएडा के एक स्कूल में एक टीचर ने अनुशासनात्मक कार्रवाई के नाम पर 10 से 12 बच्चों के बाल काट दिए। इसको लेकर बच्चों के परिजनों ने गुरुवार को स्कूल में जमकर हंगामा किया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। टीचर और परिजनों को लेकर थाने आ गई। टीचर ने बच्चों […]
नोएडा। नोएडा के एक स्कूल में एक टीचर ने अनुशासनात्मक कार्रवाई के नाम पर 10 से 12 बच्चों के बाल काट दिए। इसको लेकर बच्चों के परिजनों ने गुरुवार को स्कूल में जमकर हंगामा किया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। टीचर और परिजनों को लेकर थाने आ गई। टीचर ने बच्चों के परिजनों से माफी मांगी। उसके बाद स्कूल से टीचर को निकाल दिया गया।
एडीसीपी शक्ति अवस्थी ने बताया कि नोएडा के सेक्टर-168 के शांति इंटरनेशनल स्कूल की टीचर सुषमा ने कई बच्चों के बाल कैंची से काट दिए। जिसका विरोध बच्चों ने किया। फिर भी टीचर नहीं मानी और अनुशासनात्मक कार्रवाई के नाम पर बच्चों के साथ ऐसी हरकत की।
उन्होंने बताया कि बच्चे जब घर पहुंचे तो उन्होंने अपने परिजनों को जानकारी दी। जिसके बाद बच्चों के परिजनों ने स्कूल पहुंचकर विरोध किया। मामले की गंभीरता को संज्ञान में लेते हुए थाना एक्सप्रेस-वे पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत की। इसके बाद स्कूल प्रशासन ने टीचर को बाहर निकाल दिया। टीचर ने बच्चों के परिजनों से माफी भी मांगी। बाद में स्कूल प्रबंधन और परिजनों के बीच आपसी समझौता हो गया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां