पाकिस्तान से मिल रही है सर कलम करने की धमकी, बोली सीमा हैदर- जेल भेज दो पाकिस्तान नहीं जाऊंगी
गौतमबुद्धनगर । भारतीय प्रेम के लिए पाकिस्तान छोड़कर आई सीमा हैदर ने मंगलवार को कहा कि उसे पाकिस्तान से सर कलम करने की धमकी मिल रही है। वह किसी भी कीमत पर पाकिस्तान नहीं जाएगी, भले ही उसे भारत मे जेल में रहना पड़े। उसने यह भी कहा कि अब उसने हिन्दू धर्म अपना लिया […]
गौतमबुद्धनगर । भारतीय प्रेम के लिए पाकिस्तान छोड़कर आई सीमा हैदर ने मंगलवार को कहा कि उसे पाकिस्तान से सर कलम करने की धमकी मिल रही है। वह किसी भी कीमत पर पाकिस्तान नहीं जाएगी, भले ही उसे भारत मे जेल में रहना पड़े।
उसने यह भी कहा कि अब उसने हिन्दू धर्म अपना लिया है और हिन्दू परम्परा के अनुरूप पूजा-अर्चना कर रही है। सावन मास के प्रथम सोमवार सुबह उठकर उसने स्नान कर शिव भोले की पूजा की और जलाभिषेक किया।
ये भी पढ़ें योगी सरकार का किसानों को तोहफा, 3300 से अधिक किसानों को मिलेंगे भारी अनुदान पर कृषि यंत्रहिंदुत्व की धार्मिक आस्थाओं के संबंध में पूछे जाने पर सीमा कहती है कि हिन्दू धर्म अपना कर उन्हें जिस खुशी का अहसास हो रहा है, उसे शब्दों से बयां नहीं किया जा सकता। धीरे-धीरे वह अपने आप को हिंदुत्व की भावना व परम्पराओं में ढाल रही है। विधिवत पूजा अर्चना करते हुए उन्हें सुकून की अनुभूति हो रही है।
ये भी पढ़ें 'सूजे पैर और मोटे छाले, यह निशान नहीं दर्द है', डांस के बाद सपना चौधरी ने दिखाई असली मेहनत अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सीमा ने बताया कि अभी गंगा स्नान या घर से बाहर पूजा करने की प्रशासनिक अनुमति नहीं दी जा रही है। अनुमति मिलने पर बदस्तूर मंदिर जाकर पूजन करेंगी।
मीडियाकर्मियों से वार्ता में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से उसे सर कलम करने की धमकी मिल रही है। उन्हें बच्चों समेत वापिस बुलाने के लिए कई तरह की साजिश रची जा रही है लेकिन अपने जुर्म की एवज में पूरी जिंदगी भले ही सलाखों के पीछे गुजारनी पड़े या सरकार कोई सजा दे, भुगत लेंगी लेकिन कभी पाकिस्तान वापस नहीं जाएंगी अन्यथा उनकी हत्या कर दी जाएगी। सीमा ने कहा कि मुझे अपने बच्चों की पढ़ाई की चिंता सता रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां