नोएडा अथॉरिटी की 200 करोड़ की एफडी से ठगों ने 3 खातों में 13 करोड़ कराए ट्रांसफर

On

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण की 200 करोड़ की एफडी से ठगों ने 13 करोड़ रुपये फर्जी बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करवा लिए। उसमें से 3 करोड़ 80 लाख रुपए की रकम तीन अलग-अलग खातों में जमा करवा दी। बचे हुए पैसों को भी ठग दूसरे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करने की फिराक में थे तभी मामले […]

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण की 200 करोड़ की एफडी से ठगों ने 13 करोड़ रुपये फर्जी बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करवा लिए। उसमें से 3 करोड़ 80 लाख रुपए की रकम तीन अलग-अलग खातों में जमा करवा दी। बचे हुए पैसों को भी ठग दूसरे बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करने की फिराक में थे तभी मामले का पता नोएडा अथॉरिटी को चल गया।

अथॉरिटी ने लिखित शिकायत देते हुए नोएडा के थाना सेक्टर-58 में कंप्लेंट दर्ज कराई और पुलिस जांच में जुट गई। मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा अथॉरिटी ने 15 जून को 200 करोड़ की एफडी कराने के लिए टेंडर निकाला। टेंडर की शर्त थी कि जो बैंक ज्यादा ब्याज देगा, उसी में एफडी कराई जाएगी। इसके लिए नोएडा की कई ब्रांचों ने आवेदन किया। सबसे ज्यादा ब्याज सेक्टर-62 की बैंक ऑफ इंडिया ने ऑफर किया।

सीएम युवा योजना की समीक्षा बैठक में डीएम ने बैंक अधिकारियों को दिए निर्देश ये भी पढ़ें  सीएम युवा योजना की समीक्षा बैठक में डीएम ने बैंक अधिकारियों को दिए निर्देश

प्राधिकरण ने 200 करोड़ रुपए बैंक के खाते में जमा कर दिए। नियमतः जिस बैंक में एफडी होती है, वहां एक खाता होना जरूरी है। ऐसे में प्राधिकरण ने एक साइनिंग अथॉरिटी बनाई। इसके लिए एक अधिकारी को नामित किया। इस साइनिंग अथॉरिटी को बैंक जाकर प्राधिकरण का खाता खोलना था। लेकिन, सोमवार को साइनिंग अथॉरिटी के पहुंचने से पहले ही एक जालसाज बैंक पहुंचा। जालसाज ने फर्जी दस्तावेजों से प्राधिकरण के नाम से एक खाता खोला। खाते में प्राधिकरण की ओर से जमा कराए गए 200 करोड़ में 13 करोड़ जमा करने के लिए कहा।

नोएडा में डीडीआरडब्ल्यूए ने प्राधिकरण एसीईओ संग की बैठक, समस्याओं के समाधान के लिए सौंपा ज्ञापन  ये भी पढ़ें  नोएडा में डीडीआरडब्ल्यूए ने प्राधिकरण एसीईओ संग की बैठक, समस्याओं के समाधान के लिए सौंपा ज्ञापन

इसके बाद बैंक ने 13 करोड़ रुपए फर्जी खाते में जमा कर दिए। जालसाज ने उन 13 करोड़ में से 3.90 करोड़ रुपए 3 अलग-अलग खातों में ट्रांसफर किया और फरार हो गया। प्राधिकरण के पास सोमवार को ही एक एफडी कोरियर से पहुंचती है। प्राधिकरण के एफसी ने एफडी को चेक किया तो पता चला कि वो फर्जी है। फाइनेंस कंट्रोलर की ओर से बैंक को फर्जी एफडी की जानकारी दी गई। जिस पर बैंक अधिकारी ने उन्हें खाता और 13 करोड़ रुपए के ट्रांसफर करने के बारे में बताया।

रोजगार से जोड़ने की दिशा में 1.25 लाख से अधिक युवाओं को मिल चुका है 5150 करोड़ से अधिक का ऋण : मंत्री राकेश सचान ये भी पढ़ें  रोजगार से जोड़ने की दिशा में 1.25 लाख से अधिक युवाओं को मिल चुका है 5150 करोड़ से अधिक का ऋण : मंत्री राकेश सचान

इसके बाद बैंक अधिकारी ने खाते की रकम चेक की। पता चला कि 3.90 करोड़ रुपए तीन खातों में ट्रांसफर किए गए हैं। अधिकारी ने तुरंत खाते में बचे करीब 9 करोड़ की रकम फ्रीज कर दी। प्राधिकरण की ओर से कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस से मामले की शिकायत की गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

शुरुआती जांच में पता चला है कि प्राधिकरण के नाम से खाता खोलने में जो दस्तावेज लगाए गए हैं, वो पुदुचेरी के किसी शख्स के हैं। जो फर्जी साइनिंग अथॉरिटी बनकर बैंक आया था। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

एडीसीपी शक्ति अवस्थी ने बताया कि थाना सेक्टर-58 में नोएडा प्राधिकरण ने एफडी के लिए बैंक में जमा कराए गए रुपए धोखाधड़ी से निकालने के संबंध में तहरीर दी थी। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक बैंककर्मी और अन्य कर्मियों की संलिप्तता की जांच की जा रही है। दस्तावेज में अब्दुल कादिर नाम का सिग्नेचर है। उसकी भी जांच कराई जा रही है।

Views: 5

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 IPS और 7 IAS अधिकारियों के तबादले, अंकिता शर्मा बदायूं की नई SSP

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात आईपीएस अधिकारियों के तबादले...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 IPS और 7 IAS अधिकारियों के तबादले, अंकिता शर्मा बदायूं की नई SSP

यूपी पुलिस के सिपाही से परेशान थी फैशन डिजाइनर, वीडियो में छलका दर्द, बोली- 'थाने गई तो बोले उसका कुछ नहीं होगा'

आगरा/कासगंज: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ थाना ताजगंज में तैनात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
यूपी पुलिस के सिपाही से परेशान थी फैशन डिजाइनर, वीडियो में छलका दर्द, बोली- 'थाने गई तो बोले उसका कुछ नहीं होगा'

रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे: बिजनौर के 3 सांसद—किसका कार्यकाल रहा सबसे दमदार? कौन है जनता की पहली पसंद ?

बिजनौर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सबसे हॉट सीटों में शुमार बिजनौर लोकसभा क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों में तीन अलग-अलग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  बिजनौर 
रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे: बिजनौर के 3 सांसद—किसका कार्यकाल रहा सबसे दमदार? कौन है जनता की पहली पसंद ?

मुज़फ्फरनगर में गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का भारी बवाल, 900 का सिलेंडर 2000 में बेचने का आरोप

मुजफ्फरनगर। शहर में रसोई गैस की भारी किल्लत अब जनता के सब्र का बांध तोड़ रही है। शुक्रवार को कच्ची...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का भारी बवाल, 900 का सिलेंडर 2000 में बेचने का आरोप

यूयोगी सरकार का बड़ा एक्शन: एलपीजी की कालाबाजारी पर 1483 ठिकानों पर छापेमारी, 24 FIR और 6 गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रसोई गैस (LPG), पेट्रोल और डीजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूयोगी सरकार का बड़ा एक्शन: एलपीजी की कालाबाजारी पर 1483 ठिकानों पर छापेमारी, 24 FIR और 6 गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 IPS और 7 IAS अधिकारियों के तबादले, अंकिता शर्मा बदायूं की नई SSP

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात आईपीएस अधिकारियों के तबादले...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 IPS और 7 IAS अधिकारियों के तबादले, अंकिता शर्मा बदायूं की नई SSP

यूपी पुलिस के सिपाही से परेशान थी फैशन डिजाइनर, वीडियो में छलका दर्द, बोली- 'थाने गई तो बोले उसका कुछ नहीं होगा'

आगरा/कासगंज: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ थाना ताजगंज में तैनात...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
यूपी पुलिस के सिपाही से परेशान थी फैशन डिजाइनर, वीडियो में छलका दर्द, बोली- 'थाने गई तो बोले उसका कुछ नहीं होगा'

रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे: बिजनौर के 3 सांसद—किसका कार्यकाल रहा सबसे दमदार? कौन है जनता की पहली पसंद ?

बिजनौर। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सबसे हॉट सीटों में शुमार बिजनौर लोकसभा क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों में तीन अलग-अलग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  बिजनौर 
रॉयल बुलेटिन महा-सर्वे: बिजनौर के 3 सांसद—किसका कार्यकाल रहा सबसे दमदार? कौन है जनता की पहली पसंद ?

यूयोगी सरकार का बड़ा एक्शन: एलपीजी की कालाबाजारी पर 1483 ठिकानों पर छापेमारी, 24 FIR और 6 गिरफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में रसोई गैस (LPG), पेट्रोल और डीजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूयोगी सरकार का बड़ा एक्शन: एलपीजी की कालाबाजारी पर 1483 ठिकानों पर छापेमारी, 24 FIR और 6 गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम