ग्रेटर नोएडा: सीएम योगी के कार्यक्रम को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

On

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को ग्रेटर नोएडा पहुंच रहे हैं और उनके आगमन को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। इस कार्यक्रम को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने भी यातायात एडवाइजरी जारी की है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी के मुताबिक, शनिवार को ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-28 में एचसीएल ग्रुप और फॉक्सकॉन के संयुक्त उपक्रम “इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड” के कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम में विशिष्ट और अतिविशिष्ट महानुभावों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस गौतमबुद्धनगर ने विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। कार्यक्रम के दौरान नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे, यमुना एक्सप्रेस-वे और आसपास के मार्गों पर यातायात का विशेष प्रबंधन और आवश्यकतानुसार डायवर्जन लागू रहेगा।

बड़ी खबर: अब चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में शुरू हुआ चार वर्षीय बीए-बीएड कोर्स ये भी पढ़ें  बड़ी खबर: अब चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ में शुरू हुआ चार वर्षीय बीए-बीएड कोर्स

पाकिस्तान के कराची में गैस धमाके से गिरी इमारत, 16 लोगों की मौत और कई घायल,रेस्क्यू अभियान जारी ये भी पढ़ें  पाकिस्तान के कराची में गैस धमाके से गिरी इमारत, 16 लोगों की मौत और कई घायल,रेस्क्यू अभियान जारी

यातायात पुलिस के अनुसार, दिल्ली के चिल्ला और डीएनडी बॉर्डर से आने वाले आमंत्रित विशिष्ट अतिथि नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से जीरो प्वाइंट होते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे पर फलैदा कट (26 किमी) से उतरकर सेक्टर-28 स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। उनके वाहनों की पार्किंग मंच के दाहिने ओर बनाई गई वीआईपी पार्किंग में होगी। एचसीएल और शिव नादर स्कूल की बसें भी इसी मार्ग से फलैदा कट से उतरकर निर्धारित रूट से पानी की टंकी के पास खाली बंद मार्ग पर खड़ी की जाएंगी। कार्यक्रम समाप्ति के बाद बसों को रबूपुरा-दनकौर सर्विस मार्ग होते हुए गलगोटिया यूनिवर्सिटी और गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी के रास्ते गंतव्य की ओर भेजा जाएगा। मीडिया कर्मियों और एचसीएल के पासधारक वाहन यमुना एक्सप्रेस-वे से फलैदा कट उतरकर तीर्थली डबल सर्विस रोड से होते हुए निर्धारित मीडिया पार्किंग में पहुंचेंगे।

नगरपालिका में भ्रष्टाचार और अवैध पेड़ कटान पर भड़की क्रांतिसेना: जिलाधिकारी से मिलकर की कार्रवाई की मांग, कमीशनखोरी और सफाई कर्मियों के शोषण का लगाया आरोप ये भी पढ़ें  नगरपालिका में भ्रष्टाचार और अवैध पेड़ कटान पर भड़की क्रांतिसेना: जिलाधिकारी से मिलकर की कार्रवाई की मांग, कमीशनखोरी और सफाई कर्मियों के शोषण का लगाया आरोप

वहीं ककोड़, झाझर, जहांगीरपुर, जेवर, दयानतपुर, नगला हांडा और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग रूट और सामान्य पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, शनिवार सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक दिल्ली सीमा (चिल्ला, डीएनडी, कालिंदी कुंज) से गौतमबुद्धनगर में भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे वाहनों को एनएच-9, एनएच-91 और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के जरिए वैकल्पिक मार्ग से भेजा जाएगा। आगरा की ओर से आने वाले वाहनों को आवश्यकता पड़ने पर जेवर टोल से पहले डायवर्ट किया जाएगा। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि डायवर्जन के दौरान आपातकालीन सेवाओं जैसे एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को निर्बाध रूप से निकाला जाएगा। आम नागरिकों से अपील की गई है कि असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और किसी भी ट्रैफिक समस्या की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क करें। 

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

बिजनौर में मतदाता पुनरीक्षण के लिए 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, सभी बूथों पर तैनात रहेंगे बीएलओ

बिजनौर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद के सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर में  मतदाता पुनरीक्षण के लिए 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, सभी बूथों पर तैनात रहेंगे बीएलओ

अमरोहा: "अपराधियों को सजा दिलाने में न हो देरी", डीएम निधि गुप्ता वत्स ने अभियोजन कार्यों की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश

अमरोहा। जनपद में शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने और न्यायालयों में लंबित आपराधिक मामलों में दोषियों को जल्द...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा: "अपराधियों को सजा दिलाने में न हो देरी", डीएम निधि गुप्ता वत्स ने अभियोजन कार्यों की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश

मुरादाबाद: त्योहारों से पहले शराब माफियाओं पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', प्रशासन और पुलिस ने दुकानों पर मारा छापा

मुरादाबाद। आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में अवैध शराब के कारोबार की कमर तोड़ने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: त्योहारों से पहले शराब माफियाओं पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', प्रशासन और पुलिस ने दुकानों पर मारा छापा

'यादव जी की लव स्टोरी' पर बोले अखिलेश यादव: "भाजपा नफरत की पटकथा लिखती है, हम दिलों को जोड़ने की"

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 'यादव जी की लव स्टोरी' से जुड़े हालिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
'यादव जी की लव स्टोरी' पर बोले अखिलेश यादव: "भाजपा नफरत की पटकथा लिखती है, हम दिलों को जोड़ने की"

दिल्ली में 'AI समिट' के दौरान यूथ कांग्रेस का शर्टलेस प्रदर्शन, मोदी विरोधी नारेबाजी, 4 मुख्य नेता गिरफ्तार

नई दिल्ली। देश की राजधानी स्थित 'भारत मंडपम' में आयोजित 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) शुक्रवार को उस समय...
Breaking News  राष्ट्रीय 
दिल्ली में 'AI समिट' के दौरान यूथ कांग्रेस का शर्टलेस प्रदर्शन, मोदी विरोधी नारेबाजी, 4 मुख्य नेता गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

बिजनौर में मतदाता पुनरीक्षण के लिए 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, सभी बूथों पर तैनात रहेंगे बीएलओ

बिजनौर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद के सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर में  मतदाता पुनरीक्षण के लिए 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, सभी बूथों पर तैनात रहेंगे बीएलओ

अमरोहा: "अपराधियों को सजा दिलाने में न हो देरी", डीएम निधि गुप्ता वत्स ने अभियोजन कार्यों की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश

अमरोहा। जनपद में शांति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने और न्यायालयों में लंबित आपराधिक मामलों में दोषियों को जल्द...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अमरोहा  
अमरोहा: "अपराधियों को सजा दिलाने में न हो देरी", डीएम निधि गुप्ता वत्स ने अभियोजन कार्यों की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश

मुरादाबाद: त्योहारों से पहले शराब माफियाओं पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', प्रशासन और पुलिस ने दुकानों पर मारा छापा

मुरादाबाद। आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में अवैध शराब के कारोबार की कमर तोड़ने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: त्योहारों से पहले शराब माफियाओं पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', प्रशासन और पुलिस ने दुकानों पर मारा छापा

'यादव जी की लव स्टोरी' पर बोले अखिलेश यादव: "भाजपा नफरत की पटकथा लिखती है, हम दिलों को जोड़ने की"

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 'यादव जी की लव स्टोरी' से जुड़े हालिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
'यादव जी की लव स्टोरी' पर बोले अखिलेश यादव: "भाजपा नफरत की पटकथा लिखती है, हम दिलों को जोड़ने की"

सर्वाधिक लोकप्रिय