नोएडा प्राधिकरण के 3 ओएसडी और 1 डिप्टी कलेक्टर का तबादला
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण में नियुक्त दो ओएसडी और डिप्टी कलेक्टर का ट्रांसफर हो गया है। इन तीनों को तत्काल प्रभाव से अपनी नवीन तैनाती पर ज्वाइन करने का आदेश दिया गया है। ये तीनों ही नोएडा प्राधिकरण में अहम जिम्मेदारी संभाल रहे थे। शासनादेश के तहत, ओएसडी कुमार संजय को नोएडा प्राधिकरण से उपजिलाधिकारी रामपुर […]
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण में नियुक्त दो ओएसडी और डिप्टी कलेक्टर का ट्रांसफर हो गया है। इन तीनों को तत्काल प्रभाव से अपनी नवीन तैनाती पर ज्वाइन करने का आदेश दिया गया है। ये तीनों ही नोएडा प्राधिकरण में अहम जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
शासनादेश के तहत, ओएसडी कुमार संजय को नोएडा प्राधिकरण से उपजिलाधिकारी रामपुर ट्रांसफर किया गया है। कुमार संजय नोएडा में कामर्शियल विभाग देख रहे थे।
इसके अलावा ओएसडी प्रसून द्विवेदी को ओएसडी मथुरा विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी दी गई है। ओएसडी प्रसून द्विवेदी नोएडा प्राधिकरण में ग्रुप हाउसिंग और भू लेख विभाग देख रहे थे।
वहीं विनीत मिश्र को एसडीएम अलीगढ़ बनाकर भेजा गया है। वह नोएडा में भू लेख विभाग देख रहे थे।
ये भी पढ़ें ग्रेटर नोएडा में ग्रामीणों ने नगाड़ा बजाकर गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का किया स्वागतइससे पहले नोएडा के ओएसडी डॉक्टर अविनाश का ट्रांसफर बलारमपुर हुआ है। ओएसडी अविनाश नोएडा प्राधिकरण में इंडस्ट्रियल विभाग देख रहे है।
इससे पहले 30 जून को जारी सूची में नोएडा प्राधिकरण के नियोजन, विधि विभाग और एकाउंट विभाग से कई कर्मचारियों और अधिकारियों के ट्रांसफर हुए हैं।
बताया गया कि अगले सप्ताह तक इन सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को रीलीव कर दिया जाएगा। साथ ही 3 नए अधिकारी नोएडा पहुंच रहे हैं। जिनमें देवेंद्र प्रताप रामपुर से नोएडा, भान सिंह अयोध्या से नोएडा, अशोक शर्मा अमरोहा से नोएडा भेजे गए हैं जो 1 सप्ताह के अंदर यहां ज्वाइन करेंगे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां