नोएडा में बिजली मिस्त्री समेत दो की करंट लगने से मौत, एक घायल
नोएडा। थाना दादरी क्षेत्र के म्यू सेक्टर में स्थित एक मकान में काम कर रहे एक बिजली मिस्त्री को ड्रिल मशीन से बिजली का करंट लग गया। इस घटना में उसकी मौत हो गई। वहां मौजूद उसके साथी ने उसे करंट से छुड़वाना चाहा तो उसे भी करंट लग गया। उसकी हालत सामान्य है। इसके […]
नोएडा। थाना दादरी क्षेत्र के म्यू सेक्टर में स्थित एक मकान में काम कर रहे एक बिजली मिस्त्री को ड्रिल मशीन से बिजली का करंट लग गया। इस घटना में उसकी मौत हो गई। वहां मौजूद उसके साथी ने उसे करंट से छुड़वाना चाहा तो उसे भी करंट लग गया। उसकी हालत सामान्य है। इसके अलावा एक अन्य युवक की थाना बिसरख क्षेत्र में बिजली का करंट लगने से मौत हो गई।
थाना दादरी के प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि एच्क्षर गांव में रहने वाले मोहित भाटी का म्यू सेक्टर थाना दादरी क्षेत्र में मकान है। वहां पर अवधेश कुमार पुत्र महेश शर्मा उम्र 23 वर्ष तथा उसका एक साथी बिजली का काम कर रहे थे। अवधेश ड्रिल मशीन से दीवार में सुराग कर रहा था। तभी ड्रिल मशीन में करंट आ गया, तथा उसे करंट लग गया। उसके साथी ने उसे बचाना चाहा तो उसे भी बिजली का झटका लगा।
उन्होंने बताया कि इस घटना में अवधेश कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अगर इस मामले में मृतक के परिजन कोई शिकायत करते हैं तो पुलिस मामले की जांच करेगी।
वहीं थाना बिसरख क्षेत्र में रहने वाले जाहिद पुत्र हमीद को बिजली का करंट लग गया। इस घटना में उसकी मौत हो गई। थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां