नोएडा में सुबह-सुबह दो सड़क हादसे, एक की मौत, चार गंभीर रूप से घायल

On

नोएडा। नोएडा में बुधवार सुबह को दो बड़े हादसे हुए। जन्मदिन की पार्टी के बाद कार में सवार होकर अपने घर जा रहे चार दोस्तों की कार आज तड़के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-104 के पास डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा थाना फेस -3 क्षेत्र के परथला चौक के पास आज तड़के  एक बाइक सवार डिवाइडर से जा टकराया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया । उसे उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है।
 
जन्मदिन की पार्टी मे भरपूर मदिरा का सेवन करने के बाद कार में सवार होकर घर जा रहे चार दोस्तों की कार आज तड़के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-104 के पास डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अश्वनी मिश्रा, अमन, प्रतीक और तुषार एक कार में सवार होकर आज तड़के सेक्टर-104 के पास से जा रहे थे। तेज गति से जा रही इनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में चारों को गंभीर चोट लगी है। उन्हें पुलिस द्वारा उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। चारों की हालत नाजुक बनी हुई है। जिला अस्पताल से उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल  के लिए रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि में भर्ती करवाने साथ गए इनके दोस्त रोहित ने बताया कि चारों पढ़े लिखे और अच्छे परिवार से हैं। इनके एक साथी का बीती रात को जन्मदिन था। मोरना गांव में ये लोग जन्मदिन की पार्टी में जमकर शराब पिए, और कार में सवार होकर सभी दोस्त एक साथ निकल पड़े। शराब के नशे में तेज गति से यह लोग वहां से चलते हुए जा रहे थे। तभी यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
 इसके अलावा थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक पुनीत कुमार ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति उम्र करीब 35 वर्ष बाइक पर सवार होकर आज तड़के करीब 3:15 बजे परथला ब्रिज के पास से ग्रेटर नोएडा वेस्ट की तरफ जा रहा था । इसी दौरान उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर रात 3:20 पर डिवाइडर से टकरा गई। उन्होंने बताया कि अत्यंत गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। उपचार के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान करवाने का प्रयास कर रही है।

लेखक के बारे में

नवीनतम

यूपी में सड़क परिवहन आधुनिकीकरण: हाई-टेक सुरक्षा और स्मार्ट यातायात योजनाओं को मिली स्वीकृति

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार ने सड़क सुरक्षा, आधुनिक परिवहन ढांचे और तकनीकी सुदृढ़ीकरण को गति...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में सड़क परिवहन आधुनिकीकरण: हाई-टेक सुरक्षा और स्मार्ट यातायात योजनाओं को मिली स्वीकृति

स्टार्टअप इंडिया की नई धड़कन: उत्तर प्रदेश में IT और स्टार्टअप सेक्टर में त्वरित वृद्धि

  लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज स्टार्टअप इंडिया की नई धड़कन बनकर उभर रहा है। यह...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
स्टार्टअप इंडिया की नई धड़कन: उत्तर प्रदेश में IT और स्टार्टअप सेक्टर में त्वरित वृद्धि

एसआईआर: चुनाव आयोग ने जारी किया बुलेटिन, ईएफ वितरण का काम 99.94 प्रतिशत पूरा

  नई दिल्ली। बिहार के बाद देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित राज्यों में मतदाता सूची के विशेष गहन अधिकांश...
Breaking News  राष्ट्रीय 
एसआईआर: चुनाव आयोग ने जारी किया बुलेटिन, ईएफ वितरण का काम 99.94 प्रतिशत पूरा

बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का जलवा, दो दिन में 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन

  मुंबई। रणवीर सिंह की मल्टीस्टारर फिल्म 'धुरंधर' ने रिलीज के साथ ही फैंस का दिल जीत लिया है। हर फिल्म...
मनोरंजन 
बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की 'धुरंधर' का जलवा, दो दिन में 50 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन

लार सेहत के लिए अमृत, ब्रह्म मुहूर्त में बन जाता है सबसे बड़ा वरदान

  नई दिल्ली। दाग-धब्बे, झाइयों और डार्क सर्कल्स जैसी समस्याओं से निजात पाने के लिए हम न जाने कितने महंगे आयुर्वेदाचार्य...
हेल्थ 
लार सेहत के लिए अमृत, ब्रह्म मुहूर्त में बन जाता है सबसे बड़ा वरदान

उत्तर प्रदेश

यूपी में सड़क परिवहन आधुनिकीकरण: हाई-टेक सुरक्षा और स्मार्ट यातायात योजनाओं को मिली स्वीकृति

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार ने सड़क सुरक्षा, आधुनिक परिवहन ढांचे और तकनीकी सुदृढ़ीकरण को गति...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी में सड़क परिवहन आधुनिकीकरण: हाई-टेक सुरक्षा और स्मार्ट यातायात योजनाओं को मिली स्वीकृति

स्टार्टअप इंडिया की नई धड़कन: उत्तर प्रदेश में IT और स्टार्टअप सेक्टर में त्वरित वृद्धि

  लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश आज स्टार्टअप इंडिया की नई धड़कन बनकर उभर रहा है। यह...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
स्टार्टअप इंडिया की नई धड़कन: उत्तर प्रदेश में IT और स्टार्टअप सेक्टर में त्वरित वृद्धि

देवबंद-गागलहेडी मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी चालक की दर्दनाक मौत

देवबंद (तल्हेडी बुजुर्ग)।  देवबंद-गागलहेडी मार्ग एस एच-59 पर साखन खुर्द के निकट अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर लगने से   मिली...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
देवबंद-गागलहेडी मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी चालक की दर्दनाक मौत

मेरठ में दलित भूमि पर कब्ज़ा और गंगा प्रदूषण पर आजाद अधिकार सेना ने कार्रवाई की मांग

मेरठ। दलितों की हजारों बीघा भूमि पर दबंगों का अवैध कब्ज़ा होने और गंगा नदी में केमिकल प्रदूषण से मुक्ति...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में दलित भूमि पर कब्ज़ा और गंगा प्रदूषण पर आजाद अधिकार सेना ने कार्रवाई की मांग