नोएडा में दहेज की मांग पूरी न होने पर पति बनाना है अप्राकृतिक यौनाचार का दबाव
नोएडा। थाना दादरी में रहने वाली एक महिला ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, छेड़छाड़ सहित विभिन्न धारा में मुकदमा दर्ज करवाया है। थाना दादरी के प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी शादी वर्ष 2016 में नई […]
नोएडा। थाना दादरी में रहने वाली एक महिला ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, छेड़छाड़ सहित विभिन्न धारा में मुकदमा दर्ज करवाया है।
थाना दादरी के प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि एक महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी शादी वर्ष 2016 में नई बस्ती के रहने वाले सोनू पुत्र मलखान के साथ हुई थी। उन्होंने बताया कि पीड़िता का आरोप है कि शादी के समय से ही उनके ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उसका उत्पीड़न कर रहें हैं।
उन्होंने बताया कि पीड़िता के अनुसार उसका देवर कर्मवीर उस पर गलत नजर रखता था, तथा उसने कई बार अश्लील हरकत की। पीड़िता का आरोप है कि उसके पति अप्राकृतिक यौनाचार के लिए उस पर दबाव बनाता था। ऐसा ना करने पर वह उसे जान से मारने की धमकी देता था। पीड़िता के साथ 24 जून को उसके पति और परिवार के लोगों ने मारपीट की।
थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में पीड़िता ने अपने पति सोनू, देवर सुरेंद्र, कर्मवीर तथा सास ें के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां