नोएडा में पंखे से लटका मिला महिला का शव, दहेज हत्या का आरोप,पुलिस जांच में जुटी
नोएडा। थाना जेवर क्षेत्र के मुंडेरा गांव में ब्याही एक 21 वर्षीय महिला का शव आज उसके घर पर पंखे के फंदे से लटका हुआ मिला। मृतका के ससुराल वालों का कहना है कि उसने आत्महत्या किया है, जबकि उसके मायके वालों का आरोप है कि दहेज के लिए उसकी हत्या की गई है। मौके […]
नोएडा। थाना जेवर क्षेत्र के मुंडेरा गांव में ब्याही एक 21 वर्षीय महिला का शव आज उसके घर पर पंखे के फंदे से लटका हुआ मिला। मृतका के ससुराल वालों का कहना है कि उसने आत्महत्या किया है, जबकि उसके मायके वालों का आरोप है कि दहेज के लिए उसकी हत्या की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोसटमार्टम के लिए भेज दिया हैं
थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मुंडेरा गांव के रहने वाले शिवम की 3 वर्ष पूर्व श्रीमती आरती देवी (21 वर्ष) के साथ शादी हुई थी। उन्होंने बताया कि आज सुबह को आरती देवी का शव उसके घर पर पंखे के फंदे से लटका हुआ मिला है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान मृतका के ससुराल वालों ने पुलिस को बताया है कि उसने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या किया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के भाई ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन की दहेज के लिए हत्या की गई है। उसने उसके पति शिवम और ससुराल पक्ष के लोगों पर कई गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां