नोएडा में युवकों को एलिवेटेड रोड पर जन्मदिन मनाना महंगा पड़ा, गिरफ्तार
नोएडा। थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के एलिवेटेड रोड पर देर रात को जन्मदिन की पार्टी मना रहे चार युवकों को थाना सेक्टर-24 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस बाबत एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही थी, जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। जन्मदिन की पार्टी के दौरान युवक अवैध रूप से […]
नोएडा। थाना सेक्टर-24 क्षेत्र के एलिवेटेड रोड पर देर रात को जन्मदिन की पार्टी मना रहे चार युवकों को थाना सेक्टर-24 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस बाबत एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही थी, जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। जन्मदिन की पार्टी के दौरान युवक अवैध रूप से आतिशबाजी भी कर रहे थे।
अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि आज सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई, जिसके अनुसार एलिवेटेड रोड पर ब्रेजा कार खड़ी करके कुछ युवक जन्मदिन की पार्टी मना रहे थे। ये लोग वहां पर अवैध रूप से आतिशबाजी भी कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच की तथा आज सुबह को इस कृत्य को करने वाले ललित शर्मा, दीपक पटेल, शेखर चैधरी तथा तरुण शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि इनकी ब्रेजा कार को भी पुलिस ने सीज कर दिया है।
गौरतलब हो कि एलिवेटेड रोड को यातायत जाम से निजात देने के लिए बनाया गया है। वहां पर अब युवाओं के लिए रील बनाने और जश्न और बर्थ डे बनाने का ठिकाना बन गया है। आये दिन युवा कार की बोनट पर बैठकर रील बनाते देखे जा सकते हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां