गुजरात के कारोबारी से गिरिडीह में 5 करोड़ की लूट का खुलासा, 3.24 करोड़ बरामद, छह गिरफ्तार
रांची। गिरिडीह जिले के जमुआ में गुजरात के कारोबारी से 22 जून को हुई पांच करोड़ रुपए की लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। इस कांड को अंजाम देने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से लूटी गई रकम में से 3 करोड़ 24 लाख रुपए बरामद किए […]
रांची। गिरिडीह जिले के जमुआ में गुजरात के कारोबारी से 22 जून को हुई पांच करोड़ रुपए की लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। इस कांड को अंजाम देने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से लूटी गई रकम में से 3 करोड़ 24 लाख रुपए बरामद किए गए हैं। गिरिडीह के एसपी अमित रेणु ने शुक्रवार शाम एक प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी।
एसपी ने बताया कि जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें धनबाद के गोविंदपुर के रहने वाले राजेश सिंह, करीम अंसारी, विनोद विश्वकर्मा, शहजाद आलम, हजारीबाग के बरही निवासी रंजीत कुमार और चतरा जिले के इटखोरी निवासी अजीत कुमार शामिल हैं।
ये भी पढ़ें पार्षद के भाई का 'हर्ष फायरिंग' वीडियो वायरल: हाथ में कट्टा लेकर दागी गोलियां, जांच में जुटी पुलिसबता दें कि गुजरात निवासी जगत सिंह जडेजा और उनके सहयोगी मयूर सिंह, क्रेटा एसयूवी कार में पांच करोड़ रुपए लेकर पटना से कोलकाता जा रहे थे। गिरिडीह के जमुआ थाना अंतर्गत बाटी मोड़ के पास अपराधियों ने ओवरटेक कर गाड़ी रुकवाई और रकम लूट ली थी।
बताया गया है कि यह रकम पटना की डीवाई कंपनी की थी, जिसे एक स्पेशल सेफ में रखकर कोलकाता पहुंचाने का जिम्मा जगत सिंह जडेजा और मयूर सिंह ने लिया था। अपराधियों ने दोनों को क्रेटा से उतार दिया था। गाड़ी बाद में एक लाइन होटल के पास खड़ी पाई गई थी।
एसपी ने बताया कि इस मामले की एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने खोरीमहुआ के एसडीपीओ की अगुवाई में एसआईटी गठित की थी। तकनीकी सहायता के आधार पर पुलिस ने सबसे पहले बरही में छापामारी कर रंजीत कुमार को गिरफ्तार किया और उसके पास से 14 लाख रुपये बरामद किए। इसके बाद उसकी निशानदेही पर छह आरोपियों को अलग-अलग ठिकानों से गिरफ्तार किया गया। सभी के पास से कुल तीन करोड़ 24 लाख पंद्रह हजार रुपए, लूट के लिए इस्तेमाल की गई गाड़ी और मोबाइल भी बरामद की गई है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां