बिहार चुनाव : एग्जिट पोल्स में 'कहो दिल से, नीतीश फिर से' पर मुहर, एनडीए की 'प्रचंड जीत'
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सभी 243 सीटों पर मतदान खत्म होने के बाद अब एग्जिट पोल का दौर जारी है। मतदान खत्म होने के बाद मंगलवार को कई एजेंसियों के एग्जिट पोल सामने आए। इस एग्जिट पोल के मुताबिक, बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनती हुई दिख रही है।
पोल डायरी के एग्जिट पोल में भी एनडीए की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है। यहां एनडीए को 208-209 सीट मिलती हुई दिखाई दे रही है। वहीं, महागठबंधन महज 32-49 सीटों पर सिमटती हुई नजर आ रही है। इसके अलावा, अन्य दलों के खाते में 1-5 सीट मिलती हुई दिखाई दे रही है।
प्रजा पोल एनालिटिक्स के एग्जिट पोल में एनडीए को 186 सीट, महागठबंधन को 50 सीट और अन्य को 7 सीट मिलने का अनुमान है। टीआईएफ रिसर्च के एग्जिट पोल में एनडीए को 145-163 सीट, महागठबंधन को 76-95 सीट और अन्य को 3-6 सीट मिलने का अनुमान है। पी-मार्क के एगेजित पोल में भी एनडीए की सरकार बनती हुई दिखाई दे रही है। यहां एनडीए को 142-162 सीट और महागठबंधन को 80-98 सीट मिलती हुई दिखाई दे रही है। इसके अलावा, जनसुराज के खाते में 1-4 सीट तो वहीं, अन्य के खाते में 0-3 सीट जाती हुई दिखाई दे रही है। हालांकि, एग्जिट पोल अंतिम परिणाम नहीं हैं।
बिहार में किसकी सरकार बनेगी, यह 14 नवंबर को ही स्पष्ट होगा। बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं। यहां सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 122 है। प्रदेश में इस समय नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार है।
क्यों हो सकती है NDA की जीत?
एग्जिट पोल्स के अनुसार एनडीए के पक्ष में मजबूत रुझान के पीछे कई कारण माने जा रहे हैं:
-
महिला वोटर्स का समर्थन: नीतीश कुमार द्वारा चलाई गई शराबबंदी और महिला सशक्तिकरण की योजनाओं ने महिलाओं का वोट बड़ी संख्या में NDA की ओर मोड़ा है।
-
पीएम मोदी का प्रभाव: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियों और केंद्र सरकार की योजनाओं (जैसे मुफ्त राशन, किसान सम्मान निधि) ने अंतिम चरण में माहौल एनडीए के पक्ष में किया।
-
जदयू बनाम भाजपा का प्रदर्शन: एग्जिट पोल संकेत देते हैं कि भले ही जेडीयू को सीटों का नुकसान हो, लेकिन बीजेपी ने अपने प्रदर्शन में सुधार कर उस नुकसान की भरपाई की है, जिससे एनडीए का कुल आंकड़ा मजबूत हुआ है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन उत्तर भारत का प्रमुख हिंदी दैनिक है, जो पाठकों तक स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय खबरें तेज़, सटीक और निष्पक्ष रूप में पहुँचाता है, हिंदी पत्रकारिता का एक भरोसेमंद मंच !
