बिहार : युवक ने लोहे की रॉड से मां को मार डाला, भतीजे को छत से फेंका
बक्सर। बिहार के बक्सर के नगर थाना क्षेत्र में एक सनकी युवक ने पहले अपनी मां की लोहे के रॉड से सिर पर वार कर हत्या कर दी। फिर, अपने चार वर्षीय भतीजे को छत से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के […]
बक्सर। बिहार के बक्सर के नगर थाना क्षेत्र में एक सनकी युवक ने पहले अपनी मां की लोहे के रॉड से सिर पर वार कर हत्या कर दी। फिर, अपने चार वर्षीय भतीजे को छत से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र के मठिया मोहल्ले में रहने वाला मनोज कुमार का सोमवार की सुबह अपनी मां जानकी देवी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद मां पूजा करने छत पर चली गई। आरोप है कि कुछ देर के बाद मनोज एक लोहे की रॉड लेकर छत पर गया और मां के सिर पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
ये भी पढ़ें पार्षद के भाई का 'हर्ष फायरिंग' वीडियो वायरल: हाथ में कट्टा लेकर दागी गोलियां, जांच में जुटी पुलिसमनोज ने वहीं बैठे भतीजा ऋषभ को भी छत से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी भी मौत हो गई।
ये भी पढ़ें निशांत कुमार JDU में शामिल: NDA नेताओं ने दी बधाई, जानें बिहार की राजनीति पर क्या होगा असरएक अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही, पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी सनकी युवक को गिरफ्तार कर लिया। बक्सर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला पारिवारिक विवाद का लगता है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि आरोपी इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुका है और कुछ दिनों से बेरोजगार था।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां