बिहार : विपक्ष की बैठक के विरोध में भाजपा के नेता पहुंचे जेपी आवास, ‘भ्रष्टाचार मुक्त राष्ट्र’ बनाने का लिया संकल्प
पटना। पटना में एक ओर जहां विपक्षी दलों की बैठक चल रही है। वहीं, इस बैठक के विरोध में भाजपा के नेताओं ने विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में पटना के लोकनायक जय प्रकाश नारायण आवास पहुंचकर उनकी प्रतिमा के समक्ष उनके आदशरें पर चलने का संकल्प दोहराया। विजय कुमार सिन्हा […]
पटना। पटना में एक ओर जहां विपक्षी दलों की बैठक चल रही है। वहीं, इस बैठक के विरोध में भाजपा के नेताओं ने विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में पटना के लोकनायक जय प्रकाश नारायण आवास पहुंचकर उनकी प्रतिमा के समक्ष उनके आदशरें पर चलने का संकल्प दोहराया।
विजय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में भाजपा के नेता पटना स्थित जेपी आवास पहुंचे और उनकी प्रतिमा के समक्ष खड़े होकर उनके आदशरें पर चलने का संकल्प दोहराया तथा सामूहिक रूप से ‘भ्रष्टाचार मुक्त राष्ट्र’ और जाति-विहीन समाज बनाने की शपथ लेते हुए इसे बिहार की धरती पर उतारने का संकल्प लिया।
ये भी पढ़ें नीतीश कुमार गठबंधन राजनीति के मास्टर, सरकारें आईं-गईं, गठबंधन बदले पर मुख्यमंत्री वही बनेपत्रकारों से चर्चा करते हुए विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी एकता की बिहार में बैठक स्वर्गीय जयप्रकाश नारायण के आदशरें एवं सिद्धांतों को शर्मसार कर रही है।
सिन्हा ने कहा कि बिहार की धरती से जेपी ने ‘संपूर्ण क्रांति’ का बिगुल फूंककर एवं तानाशाह कांग्रेस सरकार को देश से उखाड़ फेंका था। आज उसी आंदोलन से निकले लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार, राज्य और देश की जनता की भावनाओं और आकांक्षाओं का अपमान करते हुए कांग्रेस की गोद में बैठ गए हैं।
सिन्हा ने कहा कि बिहार की जनता ने जिस कांग्रेस को उखाड़ फेंका था, आज उसी कांग्रेस सहित अन्य दलों के भ्रष्ट नेताओं का बिहार में जुटान कर बिहार का अपमान किया जा रहा है। बिहार की धरती से ही कांग्रेसयुक्त बनाने का नारा लगाया जा रहा है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां