बिहार के पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
पटना। प्रदेश में मानसून पूरी तरह से एक्टिव हैं। कही हल्की तो कहीं भारी वर्षा हो रही है। हालांकि, पटना समेत दक्षिण बिहार के कई जिलों में बादल छाए रहने और धूप निकलने से उमस बढ़ी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को मौसम विभाग ने 5 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। […]
पटना। प्रदेश में मानसून पूरी तरह से एक्टिव हैं। कही हल्की तो कहीं भारी वर्षा हो रही है। हालांकि, पटना समेत दक्षिण बिहार के कई जिलों में बादल छाए रहने और धूप निकलने से उमस बढ़ी है। इसी कड़ी में शुक्रवार को मौसम विभाग ने 5 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी चेतावनी के मद्देनजर किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार भागलपुर और बांका में आज भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा राजधानी पटना समेत उसके आसपास के हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ-साथ कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी व में गर्जन के आसार जताए गए हैं।
ये भी पढ़ें नीतीश कुमार गठबंधन राजनीति के मास्टर, सरकारें आईं-गईं, गठबंधन बदले पर मुख्यमंत्री वही बनेउल्लेखनीय है गुरुवार को पटना समेत 26 शहरों के अधिकतम तापमान में एक बार फिर से आंशिक वृद्धि दर्ज की गई है। पटना का तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रहा । वही भागलपुर जिले के काल गांव में सबसे अधिक 77.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
ये भी पढ़ें पार्षद के भाई का 'हर्ष फायरिंग' वीडियो वायरल: हाथ में कट्टा लेकर दागी गोलियां, जांच में जुटी पुलिसमौसम विभाग के अनुसार एक चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र गांगेय पश्चिम बंगाल व निकटवर्ती ओडिशा के ऊपर बना है इसके प्रभाव से वर्षा की गतिविधियां बने होने के साथ-साथ में मेघ गर्जन और बिजली चमकने की संभावना है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां