बिहार: धार्मिक कार्यक्रम में शिव बने व्यक्ति को गले में लटके सांप ने काटा, हुई मौत, अस्पताल में शव रखकर भागे आयोजक
पटना। बिहार के मधेपुरा जिले में गुरुवार को एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान भगवान शिव के वेश में प्रस्तुति दे रहे एक व्यक्ति ने गले में किंग कोबरा को लपेट रखा था, जिसने उसे काट लिया। शिव वेशधारी की मौत हो गई। सांप ने उस व्यक्ति की गर्दन पर काट लिया और अस्पताल ले जाते समय […]
पटना। बिहार के मधेपुरा जिले में गुरुवार को एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान भगवान शिव के वेश में प्रस्तुति दे रहे एक व्यक्ति ने गले में किंग कोबरा को लपेट रखा था, जिसने उसे काट लिया। शिव वेशधारी की मौत हो गई। सांप ने उस व्यक्ति की गर्दन पर काट लिया और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान मधेपुरा जिले के खुर्दा गांव के मूल निवासी मुकेश कुमार राम (30) के रूप में की गई है। मुकेश एक कलाकार थे जो रामलीला और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के दौरान स्टेज शो में अपने अभिनय का प्रदर्शन करते थे।
मुरलीगंज प्रखंड के खुर्दा स्थित मां दुर्गा मंदिर में अखंड अष्टम के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुकेश भगवान शिव का वेश धारण किए हुए थे और गले में किंग कोबरा लपेटे हुए थे।
सांप के काटने के बाद कार्यक्रम के आयोजकों ने मुकेश को मुरलीगंज के स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, अस्पताल के रास्ते में ही मुकेश की मौत हो गई।
मुरलीगंज में स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी लाल बहादुर ने कहा, मुकेश की मौत के बाद कार्यक्रम के आयोजक अस्पताल में शव को रखकर भाग गए। उन्होंने कहा, पुलिस की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां