मांझी मिले अमित शाह से, ‘हम’ बनी एनडीए का हिस्सा, ललन सिंह पर भड़के संतोष सुमन, नड्डा से भी मिले

On

नई दिल्ली- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के संस्थापक संरक्षक जीतन राम मांझी और उनके बेटे हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने एनडीए में शामिल होने और भाजपा के साथ मिलकर बिहार में लोकसभा एवं विधानसभा का चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से […]

नई दिल्ली- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के संस्थापक संरक्षक जीतन राम मांझी और उनके बेटे हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने एनडीए में शामिल होने और भाजपा के साथ मिलकर बिहार में लोकसभा एवं विधानसभा का चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात कर राज्य की राजनीतिक परिस्थितियों और भविष्य की राजनीति को लेकर चर्चा की।

आपको बता दें कि हाल ही में नीतीश कुमार के महागठबंधन से अलग हुए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने बुधवार को ही नई दिल्ली में दोपहर 3 बजे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद यह ऐलान कर दिया था कि आज से उनकी पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा एनडीए के साथ है।

असम के दीमा हसाओ में यात्री वैन 200 फीट नीचे गिरी, तीन लोगों की मौत, चार अन्य घायल ये भी पढ़ें  असम के दीमा हसाओ में यात्री वैन 200 फीट नीचे गिरी, तीन लोगों की मौत, चार अन्य घायल

बुधवार को हम के संस्थापक संरक्षक जीतन राम मांझी ने अमित शाह के दिल्ली आवास पर उनसे मुलाकात कर लभभग  45 मिनट तक चर्चा की थी और इस मुलाकात के दौरान हाल ही में नीतीश मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले उनके बेटे एवं हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय भी मौजूद रहे थे।

मुजफ्फरनगर में युवती का अपहरण, मेरठ का युवक नामजद; गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में युवती का अपहरण, मेरठ का युवक नामजद; गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस

शाह के साथ हुई लंबी बैठक के बाद हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने कहा कि उनकी पार्टी 2024 का लोकसभा और 2025 का बिहार विधानसभा चुनाव एनडीए के साथ रहकर मजबूती से लड़ेगी।

जल्द लॉन्च होगी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना, फाइनल ईयर की मेधावी बेटियों को मिलेगा लाभ ये भी पढ़ें  जल्द लॉन्च होगी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना, फाइनल ईयर की मेधावी बेटियों को मिलेगा लाभ

हालांकि सीटों के फॉर्मूले को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए संतोष कुमार सुमन ने कहा कि उनकी पार्टी आज से एनडीए गठबंधन में एक घटक दल के तौर पर इसका हिस्सा होगी और जहां तक सीटों के फॉर्मूले का सवाल है, वह आने वाले दिनों में तय किया जाएगा।

आपको बता दें कि बिहार में नीतीश कुमार के महागठबंधन को चुनौती देने के लिए भाजपा इस बार राज्य में छोटे-छोटे दलों के साथ गठबंधन के फॉर्मूले पर चल रही है और इसी रणनीति के तहत मांझी की पार्टी को एनडीए में शामिल करवाया गया है।

बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन से अलग होने के बाद हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के साथ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन ने बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। मुलाकात के बाद मांझी ने एनडीए के साथ जाने की घोषणा कर दी।

जीतन राम मांझी बुधवार को दोपहर के बाद अमित शाह के आवास पहुंचे। शाह और हम के नेताओं के बीच करीब 45 मिनट की बातचीत हुई। इसके बाद हम एनडीए का हिस्सा बन गई।

मुलाकात के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन ने कहा कि हमारी पार्टी ‘हम’ आज से एनडीए के साथ है। उन्होंने कहा कि बिहार की 40 में से 40 लोकसभा सीटें एक साथ मिलकर एनडीए की झोली में देने का काम करेंगे।

सुमन ने दावा करते हुए कहा कि हमारी पार्टी के विलय की बात कहकर महागठबंधन से बाहर होने की बात कही गई?, इसका खामियाजा आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में दिखाई देगा।

उन्होंने महागठबंधन को कमजोर करने का सारा दोष जेडीयू के नेता ललन सिंह को देते हुए कहा कि महागठबंधन दिखावे का खोखला गठबंधन है। इसमें दो ही दल का अपना चलता है, महागठबंधन में बाकी की कोई पूछ नहीं है।

Views: 5

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अनिल रॉयल | Founder and Editor-in-Chief Picture

रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।

वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

नवीनतम

संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले से इंसानियत और ईमानदारी की एक ऐसी सुखद खबर सामने आई है, जिसने...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद अंतर्गत मझोला थाना क्षेत्र में रिश्तों और इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति व अन्य को निर्देश दिया है कि वह आरएस कांट्रेक्टर्स...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना टूण्डला पुलिस टीम ने सोमवार को पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे मांगने पर पंप मालिक व कर्मचारी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, फैंस बोले- 'बेबी के आने की खुशी साफ झलक रही है'

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम ने अपने पहले बच्चे का स्वागत करने से पहले मैटरनिटी...
Breaking News  मनोरंजन 
रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, फैंस बोले- 'बेबी के आने की खुशी साफ झलक रही है'

उत्तर प्रदेश

संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले से इंसानियत और ईमानदारी की एक ऐसी सुखद खबर सामने आई है, जिसने...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल में बच्चों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल: खेल के मैदान से मिला 1.5 लाख का आईफोन पुलिस को सौंपा 

मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद अंतर्गत मझोला थाना क्षेत्र में रिश्तों और इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में रास्ते से खींचकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश, बचाने आए परिजनों को भी पीटा

हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

प्रयागराज। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति व अन्य को निर्देश दिया है कि वह आरएस कांट्रेक्टर्स...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
हाईकाेर्ट ने एएमयू के कुलपति को दिया निर्देश, आरएस कांट्रेक्टर की बैंक गारंटी नकदीकरण 11 मार्च तक न कराएं

पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद। थाना टूण्डला पुलिस टीम ने सोमवार को पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे मांगने पर पंप मालिक व कर्मचारी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  आगरा 
पेट्रोल के पैसे मांगे तो कर दी फायरिंग, पुलिस ने 2 हमलावरों को किया गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना