बिहार शिक्षक नियुक्ति नियमावली के विरोध में सड़क पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थी, पुलिस ने भांजी लाठियां
पटना। बिहार सरकार की नई शिक्षक नियुक्ति नियमावली में स्थानीयता की अहर्ता को हटाए जाने से भड़के शिक्षक अभ्यर्थी शनिवार को राजधानी पटना की सड़कों पर उतरे और प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को सड़कों से हटाने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी। दरअसल, राज्य में बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा 1.70 लाख […]
पटना। बिहार सरकार की नई शिक्षक नियुक्ति नियमावली में स्थानीयता की अहर्ता को हटाए जाने से भड़के शिक्षक अभ्यर्थी शनिवार को राजधानी पटना की सड़कों पर उतरे और प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को सड़कों से हटाने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी।
दरअसल, राज्य में बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) द्वारा 1.70 लाख शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है। इस बीच सरकार द्वारा नियमावली में संशोधन करते हुए नियुक्ति में दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों के भाग लेने की छूट दिए जाने को लेकर स्थानीय शिक्षक अभ्यर्थी नाराज हो गए। नियुक्ति नियमावली में संशोधन के विरोध में शिक्षक अभ्यर्थियों ने शनिवार से आंदोलन की शुरुआत करने की घोषणा की थी।
इसी घोषणा के तहत पूरे राज्य के सैकड़ों अभ्यर्थी सुबह पटना के जेपी गोलंबर पहुंचे और बिहार प्रारंभिक युवा शिक्षक संघ के बैनर तले राजभवन की ओर बढ़े। जेपी गोलंबर पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन कुछ अभ्यर्थी आगे बढ़ गए। शिक्षक अभ्यर्थियों के प्रदर्शन की सूचना को लेकर पुलिस पहले से ही तैयार थी। शिक्षक अभ्यर्थियों के गांधी मैदान के पास जेपी गोलंबर से डाक बंगला चौराहा पर पहुंचने पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इसके बाद पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों के हाथापाई की भी सूचना है।
ये भी पढ़ें नीतीश कुमार गठबंधन राजनीति के मास्टर, सरकारें आईं-गईं, गठबंधन बदले पर मुख्यमंत्री वही बनेपुलिस ने अभ्यर्थियों को हटाने का प्रयास किया। लेकिन, जब वे नहीं माने तब पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी। इस दौरान अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया गया। प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों का कहना है कि एक तो शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो रही और अब स्थानीयता की अहर्ता को हटा देना अभ्यर्थियों पर अत्याचार है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री ने बिहार के छात्रों को लेकर जो बयान दिया, वह भी सही नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी भी दी है कि जब तक इस संशोधन को वापस नहीं लिया जाता आंदोलन जारी रहेगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां