बिहार प्रदेश भाजपा कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर, राहुल गांधी को बताया ‘देवदास’
पटना। बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को विपक्षी दलों की होने वाली बैठक के पहले प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। सत्ता और विपक्ष के नेताओ के बीच जहां जमकर बयानबाजी हो रही है, वहीं पोस्टर वार भी जारी है। इस बीच, भाजपा के प्रदेश कार्यालय के बाहर शुक्रवार को लगाए गए एक पोस्टर की […]
पटना। बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को विपक्षी दलों की होने वाली बैठक के पहले प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। सत्ता और विपक्ष के नेताओ के बीच जहां जमकर बयानबाजी हो रही है, वहीं पोस्टर वार भी जारी है। इस बीच, भाजपा के प्रदेश कार्यालय के बाहर शुक्रवार को लगाए गए एक पोस्टर की चर्चा खूब हो रही है। इस पोस्टर में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को देवदास बताया गया है और फिल्म देवदास के डायलॉग भी लिखे गए हैं। हालांकि यह पोस्टर किसने लगाया है, इसका उल्लेख पोस्टर में नहीं है।
पोस्टर में सबसे ऊपर फिल्म अभिनेता शाहरुख खान की तस्वीर लगाई गई है, जबकि नीचे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की तस्वीर है।
शाहरुख खान के लिए ‘ रील लाइफ ‘ देवदास लिखा गया है तो वहीं राहुल गांधी के लिए रियल लाइफ देवदास लिखा गया है।
पोस्टर में जहां शाहरुख खान के सामने फिल्म देवदास के डायलॉग को लिखा गया है, जबकि राहुल गांधी की तस्वीर के सामने उसी के अंदाज में कांग्रेस पर निशाना साधा गया है।
ये भी पढ़ें बिहार पॉलिटिक्स में नीतीश का ‘ट्रंप कार्ड’! बेटे निशांत की JDU एंट्री… क्या बदल देगा समीकरण?राहुल गांधी के तस्वीर के सामने लिखा गया है कि ममता दीदी ने कहा बंगाल छोड़ दो, केजरीवाल ने कहा दिल्ली और पंजाब छोड़ दो, लालू, नीतीश ने कहा बिहार छोड़ दो, अखिलेश ने कहा उत्तर प्रदेश छोड़ दो, स्टालिन ने कहा तमिलनाडु छोड़ दो। वह दिन दूर नही जब सब मिलकर कहेंगे कांग्रेसी (राहुल) राजनीति छोड़ दो।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रॉयल बुलेटिन के संस्थापक एवं मुख्य संपादक अनिल रॉयल ने वर्ष 1985 में मात्र 17 वर्ष की आयु से मुज़फ्फरनगर की पावन भूमि से निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता का संकल्प लिया। बीते लगभग चार दशकों से वे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सशक्त और विश्वसनीय आवाज़ के रूप में पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।
पत्रकारिता के अपने लंबे अनुभव के आधार पर उन्होंने वर्ष 2010 में नोएडा से रॉयल बुलेटिन के प्रिंट संस्करण का सफल विस्तार किया। समय के साथ बदलते मीडिया परिदृश्य को समझते हुए, उनके नेतृत्व में यह संस्थान आज एक मजबूत और प्रभावशाली डिजिटल समाचार मंच के रूप में स्थापित हो चुका है।
वर्तमान में रॉयल बुलेटिन की पहुँच न्यूज़ पोर्टल, फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप सहित सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर करोड़ों पाठकों तक है। प्रिंट और डिजिटल मीडिया के स्वामी एवं संपादक के रूप में अनुभव, सत्यनिष्ठा और जन-सरोकार उनकी पत्रकारिता की मूल आधारशिला रहे हैं।

टिप्पणियां